फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Padma awards recommendations, nominations to be accepted till Sep 15: MHA

MHA: 15 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे पद्म पुरस्कारों की सिफारिशें और नामांकन, गृह मंत्रालय ने की घोषणा

Wed, 28 Jun 2023 07:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 28 Jun 2023 07:15 PM IST
सार

MHA: पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागिरक सम्मानों में से हैं। इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। इन पुरस्कारों को 1954 से शुरू किया गया था, तबसे हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर इसकी घोषणा की जाती है।  
 

विज्ञापन
Padma awards recommendations, nominations to be accepted till Sep 15: MHA
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

पद्म पुरस्कार 2024 के लिए नामांकन और सिफारिशों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है और अंतिम तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने आम जनता से पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें भेजने की अपील की और बताया कि इन्हें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त किया जाएगा। 

विज्ञापन

 

मंत्रालय के मुताबिक, इन पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें awards.gov.in पर स्वीकार की जाएंगी। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागिरक सम्मानों में से हैं। इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। इन पुरस्कारों को 1954 से शुरू किया गया था, तबसे हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर इसकी घोषणा की जाती है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धी/सेवा के लिए दिया जाता है। जाति, व्यवसाय, स्थिति या लिंग के भेद के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।
 

विज्ञापन

एमएच की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मोदी सरकार पद्म पुरस्कारों को 'जनता के पद्म' में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वे स्व-नामांकन सहित नामांकन और सिफारिशें करें।

इस संबंध में अधिक जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर पुरस्कार और पदक शीर्षक के तहत भी उपलब्ध है। इन पुरस्कारों से संबंधित कानून और नियम वेबसाइट (https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx) पर लिंक के साथ उपलब्ध हैं। 

पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। जबकि उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्म श्री प्रदान किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि पुरस्कार पाने वालों में कई गुमनाम नायक हैं जो चुपचाप समाज और लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं और जिन्हें नरेंद्र मोदी सरकार 2014 में सत्ता में आने के बाद से सम्मानित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed