{"_id":"5703fb024f1c1bd11cc81501","slug":"padma-award-winners-name-come-in-panama-documents-is-shameful-said-sharad-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनामा दस्तावेजों में पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम आना शर्मनाक : शरद यादव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पनामा दस्तावेजों में पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम आना शर्मनाक : शरद यादव
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीक हुए पनामा दस्तावेजों की जांच के लिए विभिन्न एजेंसियों की टीम गठिक करने के सरकार के निर्णय पर सवाल उठाते हुए जदयू के प्रमुख शरद यादव ने मंगलवार को कहा कि खाताधारकों की सूची में पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम होना शर्मनाक बात है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी पहले से ही कालेधन की जांच कर रही है। लीक हुए पनामा दस्तावेज इसकी जांच का हिस्सा होना चाहिए। यह शर्मनाक बात है कि ऐसे खाता खुलवाने वालों में पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम शामिल हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने उदारीकरण के नाम पर कॉरपोरेट घरानों द्वारा देश को लूटने पर हमला बोलते हुए कहा कि 1990 में इन कंपनियों की औसत कमाई दो करोड़ रुपये थी जो 25 साल में बढ़ कर दो लाख करोड़ रुपये से भी अधिक हो गई है।
विज्ञापन
यादव ने एक बयान में कहा, ‘क्या किसी सरकार ने कभी इस बात की जांच और सत्यापन किया है कि क्यों कुछ खास समूह इतने धनवान हो गए? एक आम आदमी भी इतना समझ सकता है कि सरकार की मिलीभगत के बिना वे इतने धनी नहीं हो सकते।
पनामा रिपोर्ट ने उजागर किया है कि टैक्स हैवन में गुप्त कंपनियां रखने वालों की वैश्विक सूची में भारतीय भी शामिल हैं। मेरे ख्याल से यह हमारे देश में हुई अंध उदारीकरण का परिणाम है जिसका फायदा बड़े लोगों ने अवैध पैसों को विदेश में संचित कर उठाया है।’