{"_id":"596e963a4f1c1b382f8b46c6","slug":"pac-ministry-of-defense-to-give-strict-punishment-to-the-guilty-involved-in-adarsh-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAC: आदर्श घोटाले में शामिल दोषियों को सख्त सजा दे रक्षा मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PAC: आदर्श घोटाले में शामिल दोषियों को सख्त सजा दे रक्षा मंत्रालय
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Jul 2017 04:44 AM IST
विज्ञापन
aadarsh scam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाले में शामिल दोषियों को नियमों को ताक पर सजा न दिए जाने पर संसद की लोक लेखा समिति ने रक्षा मंत्रालय को कड़ी फटकार लगाई है। समिति ने मंत्रालय से कहा कि वह दोषी अधिकारियों को सख्त सजा दे।
विज्ञापन
लोकसभा में पेश किए गए रिपोर्ट में लोक लेखा समिति ने कहा है कि सैनिकों की विधवाओं और बच्चों के कल्याण की एक योजना में अहम पदों पर बैठे कई अधिकारियों ने अक्षम्य घोटाला किया है। इसमें मंत्रालय से कहा गया है कि वह चार महीनों के अंदर सूचना दे कि घोटाले में शामिल अधिकारियों की सजा के संबंध में क्या किया जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे इस समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने रक्षा भूमि पर हुए इस घोटाले को सरकार के सभी विभागों की बड़ी विफलता बताया है। बता दें कि यह सोसाइटी कारगिल युद्ध के शहीदों के परिजनों के लिए रक्षा भूमि पर बनाई गई थी, लेकिन नियमों को ताक पर रख कर सेवारत अधिकारियों, नौकरशाहों और राजनेताओं को इसमें कथित रूप से फ्लैटों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन