फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pradeep Purnekar murder: Family demands arrest of ex-Thane mayor and her husband

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: परिवार ने दिखाईं आरोपी और नेताओं की तस्वीरें; पूर्व महापौर की गिरफ्तारी की मांग

Mon, 26 Oct 2026 04:23 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, ठाणे।
पीटीआई, ठाणे। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 Oct 2026 04:23 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के मामले में उनके बेटे ने पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे और उनके पति की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। परिवार ने वीडियो और तस्वीरें दिखाकर आरोप लगाए हैं, जबकि मीनाक्षी शिंदे ने इन्हें बेबुनियाद बताया है। परिवार ने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Pradeep Purnekar murder: Family demands arrest of ex-Thane mayor and her husband
प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) के नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के मामले में उनके बेटे ने सोमवार को ठाणे की पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे और उनके पति की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने इसके लिए 24 घंटे का समय दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस दौरान कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या हुआ?
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राम पूर्णेकर ने कुछ वीडियो और तस्वीरें दिखाईं। राम, प्रदीप पूर्णेकर के बेटे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में हेलमेट पहने एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। उसके कपड़े और जूते वही लग रहे हैं, जो घटना से कुछ घंटे पहले राजेंद्र शिंदे ने पहने थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि राजेंद्र शिंदे को गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों के साथ चाय पीते हुए देखा गया था।
विज्ञापन


कब और कहां हुई थी हत्या?
शिवसेना (यूबीटी) के मनपाड़ा वार्ड प्रमुख प्रदीप पूर्णेकर की 29 सितंबर को उनके कार्यालय में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राम पूर्णेकर ने ठाणे की पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे और उनके पति पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। मीनाक्षी शिंदे, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनाक्षी शिंदे ने क्या कहा?
मीनाक्षी शिंदे ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। वहीं, पुलिस इस मामले में उनके पति राजेंद्र शिंदे से पूछताछ कर चुकी है। राम पूर्णेकर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनके परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: सीबीआई: फर्जी संपत्ति के दस्तावेजों पर पीएनबी से लिया 4 करोड़ का लोन, 10 साल तक नकली पहचान, अब 7 साल की कैद

परिवार ने कुछ तस्वीरें भी दिखाईं। इनमें एक आरोपी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके अलावा, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की एक आरोपी के साथ तस्वीर दिखाई गई। एक अन्य तस्वीर में सरनाईक हत्या के मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के प्रमुख के साथ नजर आ रहे हैं।


वीडियो में क्या दिखाया गया?
मीडिया के साथ साझा किए गए एक अन्य वीडियो में प्रदीप पूर्णेकर अपनी मौत से पहले कुछ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं कि अगर उन्हें कुछ होता है, तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस और मीनाक्षी शिंदे की होगी। हत्या के शिकार हुए नेता के परिवार ने आरोप लगाया कि अधिकारी राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं। 

राम पूर्णेकर ने कहा कि अगर पूर्व महापौर और उनके पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया, तो परिवार के लोग समुदाय के सदस्यों और राजनीतिक समर्थकों के साथ मिलकर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन ठाणे में एकनाथ शिंदे के आवास के बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed