फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharge Remark on PM Modi Row Shashi Tharoor Says It Was Common Expression, No Need to Escalate Controversy

खरगे की पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी विवाद: शशि थरूर बोले- ये आम बोलचाल की भाषा, बात बढ़ाने की जरूरत नहीं

Mon, 26 Oct 2026 04:34 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 26 Oct 2026 04:34 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उनका बचाव करते हुए कहा कि यह आम बोलचाल की भाषा है और किसी के पिता का अपमान करने के लिए नहीं कही गई। वहीं, भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री का अपमान बताया है। आखिर खरगे ने पटना में यह टिप्पणी किस संदर्भ में की थी? राजनाथ सिंह ने इस पर क्या कहा? आइए, विस्तार से जानते हैं थरूर ने क्या कुछ कहा...

विज्ञापन
Kharge Remark on PM Modi Row Shashi Tharoor Says It Was Common Expression, No Need to Escalate Controversy
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने खरगे का बचाव करते हुए कहा है कि उन्होंने आम बोलचाल में इस्तेमाल होने वाला एक वाक्य कहा था। थरूर के मुताबिक, इस बयान को किसी के पिता का अपमान मानने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले को बेवजह बड़ा मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


खरगे के बयान पर शशि थरूर ने क्या सफाई दी?
शशि थरूर ने सोमवार को नई दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उनसे खरगे के उस बयान को लेकर सवाल किया गया, जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। थरूर ने कहा कि देश में कई बार छोटी बातों को भी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। उनके अनुसार, खरगे के कहने का मतलब साफ था और उन्होंने किसी के पिता का अपमान करने के लिए ऐसा नहीं कहा था। थरूर ने कहा कि इस मुद्दे पर बहुत ज्यादा हंगामा करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


प्रियांक खरगे ने क्या कहा?
इसी विवाद के बीच कर्नाटक के मंत्री और मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने भी भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपने नेताओं और समर्थकों की पुरानी टिप्पणियों को याद करना चाहिए। प्रियंक खरगे के मुताबिक, सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर भी अभद्र टिप्पणियां की गई थीं। राहुल गांधी को हाइब्रिड बछड़ा और पप्पू तक कहा गया। उन्होंने दावा किया कि पटना में भाषण के दौरान भाजपा समर्थक ने खरगे से कहा था कि वह मोदी का कुछ नहीं बिगाड़ सकते, उनके पिता भी नहीं। इसके जवाब में खरगे ने उसी भाषा में प्रतिक्रिया दी, जिसे वे समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरगे ने बिहार में किस संदर्भ में दिया था बयान?
यह विवाद रविवार को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। खरगे बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसी दौरान दर्शकों में मौजूद एक व्यक्ति ने टिप्पणी की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इसके जवाब में खरगे ने पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी की थी।  उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस शुरू हो गई। भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा।

राजनाथ सिंह ने खरगे के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खरगे की टिप्पणी को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के बयान से देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। राजनाथ सिंह के मुताबिक, यह टिप्पणी दिखाती है कि कांग्रेस को केवल राजनीतिक ही नहीं, बल्कि वैचारिक गिरावट का भी सामना करना पड़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई। इस तरह बयान को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव और तेज हो गया।


भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष पर क्या आरोप लगाए?
भाजपा ने रविवार को खरगे के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक और व्यक्तिगत भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। पार्टी ने उनकी भाषा को गुंडों और बदमाशों से जुड़ी भाषा बताया। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी कांग्रेस की वैचारिक कमजोरी को दिखाती है और पार्टी माफिया गिरोह की तरह व्यवहार करती दिखाई दे रही है। वहीं, शशि थरूर ने खरगे के बयान का बचाव करते हुए इसे आम बोलचाल की अभिव्यक्ति बताया है। इस विवाद में एक ओर भाजपा ने बयान को अपमानजनक करार दिया है, तो दूसरी ओर थरूर ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed