फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram suggests PM Modi meets Raghuram Rajan to discuss rupee, BJP says Some audacity

P Chidambaram: 'रुपये में सुधार चाहते हैं तो रघुराम राजन से तुरंत संपर्क करें', चिदंबरम की पीएम मोदी को सलाह

Fri, 21 Oct 2022 08:08 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 21 Oct 2022 08:08 AM IST
सार

चिदंबरम ने कहा कि पीएम मोदी को रघुराम राजन जैसे आरबीआई के पूर्व गवर्नरों के साथ बंद कमरे में बैठक बुलानी चाहिए जो कि देश के हित में है।
 

विज्ञापन
P Chidambaram suggests PM Modi meets Raghuram Rajan to discuss rupee, BJP says Some audacity
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड गिरावट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को बड़ी सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी से मेरा निवेदन है कि रुपये में यदि सुधार चाहते हैं तो उन्हें इसपर विचार करने के लिए तुरंत डॉ रघुराम राजन, डॉ सी रंगराजन, डॉ वाई वी रेड्डी, डॉ राकेश मोहन और श्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया की बंद कमरे में बैठक बुलानी चाहिए। इस बैठक में वित्त मंत्री, आरबीआई गवर्नर और अधिकारी भी मौजूद होने चाहिए। चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सरकार रुपये के मूल्य में लगातार गिरावट के खिलाफ असहाय दिख रही है। गिरते रुपये का असर मुद्रास्फीति, चालू खाता घाटे और ब्याज दरों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार को देश के पूर्व अर्थशास्त्रियों से अनुभव लेने की जरूरत है। बता दें कि यूपीए शासन में - रंगराजन, वाईवी रेड्डी और रघुराम राजन आरबीआई गवर्नर थे, राकेश मोहन डिप्टी गवर्नर थे वहीं मोंटेक सिंह अहलुवालिया योजना आयोग के उपाध्यक्ष थे।

विज्ञापन


भाजपा और पीएम मोदी के आलोचक रहे हैं रघुराम राजन 
रघुराम राजन भाजपा सरकार के जाने माने आलोचक हैं। कई बार उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को नसीहत देते हुए अर्थव्यवस्था में सुधार लाने पर जोर दिया। उन्होंने पीएम मोदी  पर तंज कसते हुए कहा था कि उनकी सरकार उन्हीं को सही मानती है जो केंद्र की नीतियों की वाहवाह करते हैं। मोदी सरकार की नजर में बाकी सब गलत हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने बोला हमला
भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि चिदंबरम ने जिन नामों का सुझाव दिया वे ऐसे नाम हैं जिनके समय में देश का विकास पिछड़ गया था। आपके पास अवांछित सलाह देने के अलावा कुछ नहीं है । आप जिस बौद्धिक समर्थन के बारे में बात करते हैं उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को पीछे धकेलने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed