{"_id":"585de7634f1c1bf248e3bf53","slug":"p-chidambaram-statement-over-demonetisation-and-narendra-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जैसे इंदिरा ने आपातकाल पर मांगी थी माफी, वैसा ही नोटबंदी पर करें मोदी: पी चिदंबरम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जैसे इंदिरा ने आपातकाल पर मांगी थी माफी, वैसा ही नोटबंदी पर करें मोदी: पी चिदंबरम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम
- फोटो : Getty
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री की तरह बोल सकता हूं और उनका मजाक उड़ा सकता हूं। लेकिन, मैं ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं करूंगा क्योंकि वह भारत के प्रधानमंत्री हैं।'
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पी चिदंबरम ने नोटबंदी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और आपातकाल को जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह इंदिरा गांधी ने आपातकाल पर माफी मांगी थी, उसी तरह नरेंद्र मोदी को भी नोटबंदी पर माफी मांग लेनी चाहिए।
पी चिदंबरम ने कहा कि नोटबंदी की कवायद के ऐलान के वक्त केंद्र सरकार ने जिन उद्देश्यों को पूरा करने का दावा किया था, उसमें उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली है। नोटबंदी के एक गलत फैसला है, जिससे लोग बुरी तरह प्रभावित हैं।

Trending Videos
45 करोड़ लोग भिखारियों की तरह जी रहे
दुनियाभर में चिदंबरम परिवार की बेनामी संपत्तियां
- फोटो : new indian express
पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि नोटबंदी एक ऐसा कदम है जिससे 45 करोड़ लोग भीखारी जैसे बन गए हैं। इसके सीधा असर मध्यम वर्ग पर पड़ा है और वह पिछले 44 दिन से परेशान है। उन्होंने कहा कि इससे कोई इनकार नहीं कर सकता कि यह परेशानियां छह महीने से कम रहेंगी।
उन्होंने कहा कि कालेधन, भ्रष्टाचार, और जाली नोट पर लगाम नहीं लगाई जा सकती है। प्रधानमंत्री ने इसे लेकर कोई भी वाजिब रणनीति नहीं बनाई।
उन्होंने कहा कि कालेधन, भ्रष्टाचार, और जाली नोट पर लगाम नहीं लगाई जा सकती है। प्रधानमंत्री ने इसे लेकर कोई भी वाजिब रणनीति नहीं बनाई।