तिहाड़ जेल भेजे जाने के सवाल पर बोले चिदंबरम, मुझे सिर्फ भारतीय अर्थव्यवस्था की चिंता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएनएक्स मीडिया मामले में गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई की विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया। अदालत ने उन्हें 19 सितंबर तक जेल भेजने का आदेश सुनाया। वहीं इस मामले में जब उनसे पूछा गया कि कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद आप क्या कहना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है, मुझे सिर्फ भारतीय अर्थव्यवस्था की चिंता है।
P Chidambaram on being asked what he has to say after Court sent him to judicial custody: I am only worried about the economy (file pic) pic.twitter.com/u3HK9y8O9K
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 5, 2019
वहीं पी चिदंबरम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश के बाद समर्थकों ने राउज एवेन्यू कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
Delhi: Supporters of P Chidambaram protest outside Rouse Avenue Court. Court has remanded Chidambaram to judicial custody till September 19 in CBI case in INX media matter pic.twitter.com/CGDi6CAHzg
— ANI (@ANI) September 5, 2019
बता दें कि, चिदंबरम के वकील उन्हें जेल नहीं भेजने की दलील दे रहे थे, लेकिन अदालत ने इस मांग को खारिज कर दिया। अदालत के फैसले के बाद चिदंबरम ने जेल में अलग सेल की मांग की। इसके अलावा उन्होंने बेड और अलग बाथरूम की भी मांग की जिन्हें मान लिया गया। उन्हें सात नंबर सेल में रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें - चिदंबरम को झटका, अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा तिहाड़ जेल, अलग सेल में रखा जाएगा
चिदंबरम की जेड सुरक्षा का ख्याल रखते हुए अदालत ने उन्हें अलग कोठरी में रखने के निर्देश दिए। सॉलिसीटर जनरल ने आश्वासन दिया कि जेल में चिदंबरम के लिए पर्याप्त सुरक्षा होगी। अदालत में चिदंबरम ने ईडी के सामने सरेंडर करने की बात भी कही। इस पर अदालत ने ईडी को नोटिस जारी करते हुए इस पर जवाब मांगा। इस पर सुनवाई 12 सितंबर को होगी।