फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   p chidambaram says ED is Is lying behind allegations will be answered in Court In Aircel-Maxis case

एयरसेल-मैक्सिस मामले की जांच से परेशान चिदंबरम बोले- पीछे पड़ा है ईडी, अदालत में ही देंगे जवाब

Wed, 11 Jul 2018 04:32 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
p chidambaram says ED is Is lying behind allegations will be answered in Court In Aircel-Maxis case
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम (फाइल फोटो)

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने बुधवार को आरोप लगाया कि एयरसेल- मैक्सिस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनके पीछे पड़ा हुआ है, जबकि एफआईआर में उनका नाम तक नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपों का जवाब अदालत में ही दिया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब दिल्ली की अदालत ने चिदंबरम और उनके बेटे कार्ती की गिरफ्तारी पर लगाई रोक को सात अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है। पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि एयरसेल-मैक्सिस मामले की एफआईआर में किसी अपराध का उल्लेख नहीं है, ना तो किसी सरकारी अधिकारी का नाम दर्ज है। फिर भी प्रवर्तन निदेशालय पीछे पड़ा है।
विज्ञापन


बता दें कि चिदंबरम ने 30 मई को अदालत से इस केस में गिरफ्तारी से संरक्षण देने का आग्रह किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री का कहना था कि इस केस के सभी साक्ष्यों की प्रकृति दस्तावेजी प्रतीत होती है। साक्ष्य पहले से मौजूदा सरकार के पास हैं। चिदंबरम का यह भी दावा है कि इसके अलाव उनसे कुछ और बरामद नहीं किया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed