फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram said entire country is in grip of fear show me someone who can say that I am not afraid

Bengal: चिदंबरम ने कहा- पूरा देश डर की चपेट में है, मुझे कोई ऐसा व्यक्ति दिखाओ, जो कह सके कि मैं डरा नहीं हूं

Sun, 11 Feb 2024 05:21 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 11 Feb 2024 05:21 AM IST
सार

कार्यक्रम में चिदंबरम ने आगे कहा कि पिछले 18 महीनों में मैं जहां भी गया, जिससे भी बात की, मुझे हमेशा ऐसा लगा कि वह डरे हुए हैं। लोगों की सोच में डर हावी है। डर उनके अस्तित्व पर हावी है।  आप मुझे एक ऐसा व्यक्ति दिखाइये, जो निडरता से खड़ा हो सके।

विज्ञापन
P Chidambaram said entire country is in grip of fear show me someone who can say that I am not afraid
पी चिदंबरम - फोटो : Social Media

विस्तार

पूरा देश डर की चपेट में है। भारत की वर्तमान की स्थिति लोकतंत्र के उलट है। यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंंत्री पी चिदंबरम का। चिदंबरम ने यह बात शनिवार को एपीजे कोलकाता लिटरेरी फेस्टिवल 2024 में कही। अपनी नई किताब ‘द वाटरशेड ईयर-व्हिच वे विल इंडिया गो?' का विमोचन करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे एक वर्ष से अधिक समय हो गया लेकिन अब तक कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला, जो भय से मुक्त हो। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में चिदंबरम ने आगे कहा कि पिछले 18 महीनों में मैं जहां भी गया, जिससे भी बात की, मुझे हमेशा ऐसा लगा कि वह डरे हुए हैं। लोगों की सोच में डर हावी है। डर उनके अस्तित्व पर हावी है।  आप मुझे एक ऐसा व्यक्ति दिखाइये, जो निडरता से खड़ा हो सके। जो कह सके कि मेरे दिमाग में डर नहीं है। मैं कुछ भी कह सकता हूं। मैं कुछ भी लिख सकता हूं। कानून के दायरे में रहकर मैं कुछ भी कर सकता हूं। मुझे अब तक किसी भी व्यापारी, वकील, डॉक्टर, कलाकार सहित किसी भी क्षेत्र के व्यक्ति ने यह नहीं कहा कि मैं चाहूं बोल सकता हूं। मैं कोई भी फिल्म बना सकता हूं। असल लोकतंत्र वहीं होता है, जहां लोगों का मन भय रहित हो।

विज्ञापन

पहले भी कई बार साध चुके हैं निशाना
चिदंबरम इससे पहले भी कई बार भाजपा पर निशाना साध चुके हैं। महिला आरक्षण विधेयक पर भी उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सरकार ने दावा किया है कि महिला आरक्षण विधेयक कानून बन गया है। ऐसे कानून का क्या फायदा, जो वर्षों तक लागू ही नहीं किया जाएगा। निश्चित रूप से यह कानून 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू नहीं हो पाएगा। यह सिर्फ चिढ़ाने जैसा है। जैसे पानी के कटोरे में चांद की परछाई दिखती है। केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया यह कानून सिर्फ एक चुनावी जुमला है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed