फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram said defence minister should share her secret information with Home Minister

रक्षा मंत्री को पता है कब भड़क सकता है दंगा तो गृहमंत्री को क्यों नहीं करतीं अलर्ट : चिदंबरम

Sat, 14 Jul 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jul 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
P Chidambaram said defence minister should share her secret information with Home Minister
पी चिदंबरम

पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रक्षामंत्री निर्माला सीतारमण पर तंज कसा है। रक्षामंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से यह बात साफ करने की मांग की थी कि क्या वह मानते हैं कि उनकी पार्टी एक मुस्लिम पार्टी है। जिसके जवाब में चिदंबरम ने दो ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि यदि सीतारमण के सारे काम निपट गए हैं तो उन्हें अपनी गुप्त जानकारी गृह मंत्रालय के साथ साझा करनी चाहिए।

विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा, 'पाकिस्तान को सबक सिखाने, आतंकवाद को खत्म करने, घुसपैठ रोकने और राफेल विमान को खरीदने के बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के पास आराम से दुनियाभर के राजनीतिक दलों और लोगों के राजनीतिक जुड़ाव को तलाश करने का समय है।' अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'रक्षा मंत्री का कहना है कि लोकसभा चुनाव के दौरान दंगा भड़काने की कोशिश की जा सकती है। उन्हें यह गुप्त सूचना गृह मंत्रालय के साथ साझा करनी चाहिए।'
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को इंकलाब में छपी रिपोर्ट के हवाले से सीतारमण ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने मुस्लिम बुद्धिजीवीयों के साथ मुलाकात के दौरान कहा था कि कांग्रेस एक मुस्लिम पार्टी है। उन्होंने कहा था, 'आप एक समय पर जनेऊधारी और दूसरे समय पर मुस्लिम धारी नहीं हो सकते हैं। यह लोगों के विश्वास से खेलने जैसा है। कांग्रेस पार्टी एक सांप्रदायिक विभाजन और धर्म के कार्ड वाला एक खतरनाक खेल, खेल रही है। यदि अब या लोकसभा चुनाव के दौरान कोई भी अप्रिय घटना होती है तो उसकी अकेली जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed