फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram inaugurated the same CBI building in which he is arrested by investigation agency

आठ साल पहले जिस इमारत का किया उद्घाटन उसी में 'कैद' हुए पी चिदंबरम

Thu, 22 Aug 2019 09:18 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 22 Aug 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
P Chidambaram inaugurated the same CBI building in which he is arrested by investigation agency
चिदंबरम को उसी सीबीआई मुख्यालय में रखा गया, जिसका गृहमंत्री रहते उन्होंने उद्घाटन किया था - फोटो : amar ujala

केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में गृह मंत्री और वित्त मंत्री का पदभार संभालने वाले पी चिदंबरम को भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने बुधवार रात को दिल्ली से उनके जोर बाद स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की टीम उन्हें एजेंसी के मुख्यालय लेकर आई है। यहां दिलचस्प बात यह है कि सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार करके जिस इमारत में रखा हैं उसका उद्घाटन खुद चिदंबरम ने किया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सीबीआई मुख्यालय की इस इमारत का उद्घाटन 30 जून, 2011 को किया गया था। जिसमें चिदंबरम मुख्य अतिथियों में शामिल थे। उस दौरान चिदंबरम तत्कालीन गृह मंत्री थे और मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री। दोनों ने सीबीआई की इस इमारत का उद्घाटन किया था। इन दोनों नेताओं के अलावा कपिल सिब्बल, वीरप्पा मोईली, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


जानकारी के अनुसार चिदंबरम को रात भर इसी इमारत में रखा गया था और यहीं से गुरुवार को सीबीआई उन्हें अदालत में पेश करेगी। इससे पहले मंगलवार रात को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय चिदंबरम को ढूंढने की कोशिश कर रही थी। दोनों ही एजेंसियां उनका पता लगाने में नाकाम रही थीं। इसके बाद चिदंबरम अचानक रात के आठ बजे कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और यहां 10 मिनट तक प्रेस कॉफ्रेंस की। इसके बाद वह अपने जोर बाग स्थित घर पहुंचे जहां से उन्हें पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और फिर गिरफ्तार कर लिया गया। 

प्रेस कॉफ्रेंस में बोले चिदंबरम मुझे फंसाया गया

पत्रकारों को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा, 'मेरा मानना है कि लोकतंत्र की नींव स्वतंत्रता है, संविधान का सबसे मूल्यवान अनुच्छेद, अनुच्छेद 21 है जो जीवन और स्वतंत्रता की गारंटी देता है। अगर मुझे जीवन और स्वतंत्रता के बीच चयन करने के लिए कहा जाएगा, तो मैं स्वतंत्रता को चुनूंगा। पिछले 24 घंटों में बहुत कुछ हुआ है, जिससे कुछ लोगों को चिंता हुई है और कई को भ्रम हुआ है। आईएनएक्स मीडिया मामले में, मुझ पर किसी भी अपराध का आरोप नहीं लगाया गया है और न ही मेरे परिवार के किसी अन्य सदस्य पर है। ईडी या सीबीआई द्वारा सक्षम अदालत के सामने कोई चार्जशीट दायर नहीं की गई है। मुझे फंसाया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed