{"_id":"591c13214f1c1b3a24f24513","slug":"p-chidambaram-has-always-been-away-from-rss","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम का पहले से ही रहा है भगवा परिवार संग छत्तीस का आंकडा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चिदंबरम का पहले से ही रहा है भगवा परिवार संग छत्तीस का आंकडा
संजय मिश्र/ Amar Ujala
Updated Wed, 17 May 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम
- फोटो : gettty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम का भगवा परिवार के साथ छत्तीस का आंकडा पहले से ही चला आ रहा है। भाजपा के नए निजाम में जिन नेताओं की तूती बोल रही है। चिदंबरम के रिश्ते उनसे बेहत्तर नहीं रहे हैं। यही वजह है कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद गांधी परिवार को छोड कांग्रेस नेताओं में सरकार के निशाने पर सबसे ज्यादा चिदंबरम और उनका परिवार रहा है। वे भगवा परिवार के सियासी निशाने पर वे लंबे समय से हैं।
भगवा परिवार के निशाने पर चिदंबरम ही क्यों
सूत्र बताते हैं कि संघ परिवार भगवा आतंकवाद के झूठे आरोपों के लिए उन्हें दोषि मानता है। जब चिदंबरम गृहमंत्री थे तो भगवा आतंकवाद के मामले को तूल देते हुए यूपीए सरकार ने संघ के कई शीर्ष अधिकारियों को जेल भेजने की तैयारी कर ली थी। स्वामी असीमानंद का मामला हो या प्रज्ञा ठाकुर का मामला। इन मामलों को भगवा आतंकवा करार देकर यूपीए ने संघ नेताओं पर शिकंजा कस दिया था।

मोदी के खिलाफ कांग्रेस के रणनीतिकार थे चिदंबरम
दुनियाभर में चिदंबरम परिवार की बेनामी संपत्तियां
- फोटो : new indian express
केंद्र सरकार में चिदंबरम से शहानुभूति रखने वाले नेताओं में केवल वित्त मंत्री अरूण जेटली का नाम आता है। सूत्र बताते हैें कि पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को चिदंबरम पसंद नहीं हैं। उनकी नापसंदी के पीछे तर्क दिया जाता है कि मोदी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से चलाए गए राजनीतिक खेलों के रणनीतिकार चिदंबरम ही थे। शाह के करीबियों की मानें तो जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो कांग्रेस पार्टी की ओर से तमाम मामलों को लेकर उनके खिलाफ रचे षडयंत्रों का मास्टर माइंड चिदंबरम को ही माना जाता है। यही नहीं यूपीए के शिकंजे के वजह से कुछ माह के लिए शाह को भी गुजरात से बाहर रहना पडा था। अब चिदंबरम ने भी बेटे के खिलाफ हुई सीबीआई रेड को राजनीतिक से जोडा है। उन्होंने कहा है कि बेटे के जरिए उन्हें घेरा जा रहा है।