फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram Has Always Been Away From RSS

चिदंबरम का पहले से ही रहा है भगवा परिवार संग छत्तीस का आंकडा

Wed, 17 May 2017 02:38 PM IST
संजय मिश्र/ Amar Ujala
संजय मिश्र/ Amar Ujala Updated Wed, 17 May 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
P Chidambaram Has Always Been Away From RSS
पी चिदंबरम - फोटो : gettty
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम का भगवा परिवार के साथ छत्तीस का आंकडा पहले से ही चला आ रहा है। भाजपा के नए निजाम में जिन नेताओं की तूती बोल रही है। चिदंबरम के रिश्ते उनसे बेहत्तर नहीं रहे हैं। यही वजह है कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद गांधी परिवार को छोड कांग्रेस नेताओं में सरकार के निशाने पर सबसे ज्यादा चिदंबरम और उनका परिवार रहा है। वे भगवा परिवार के सियासी निशाने पर वे लंबे समय से हैं। 
विज्ञापन


भगवा परिवार के निशाने पर चिदंबरम ही क्यों
सूत्र बताते हैं कि संघ परिवार भगवा आतंकवाद के झूठे आरोपों के लिए उन्हें दोषि मानता है। जब चिदंबरम गृहमंत्री थे तो भगवा आतंकवाद के मामले को तूल देते हुए यूपीए सरकार ने संघ के कई शीर्ष अधिकारियों को जेल भेजने की तैयारी कर ली थी। स्वामी असीमानंद का मामला हो या प्रज्ञा ठाकुर का मामला। इन मामलों को भगवा आतंकवा करार देकर यूपीए ने संघ नेताओं पर शिकंजा कस दिया था। 
विज्ञापन

मोदी के खिलाफ कांग्रेस के रणनीतिकार थे चिदंबरम 

P Chidambaram Has Always Been Away From RSS
दुनियाभर में चिदंबरम परिवार की बेनामी संपत्तियां - फोटो : new indian express
केंद्र सरकार में चिदंबरम से शहानुभूति रखने वाले नेताओं में केवल वित्त मंत्री अरूण जेटली का नाम आता है। सूत्र बताते हैें कि पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को चिदंबरम पसंद नहीं हैं। उनकी नापसंदी के पीछे तर्क दिया जाता है कि मोदी के खिलाफ कांग्रेस की ओर से चलाए गए राजनीतिक खेलों के रणनीतिकार चिदंबरम ही थे। शाह के करीबियों की मानें तो जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो कांग्रेस पार्टी की ओर से तमाम मामलों को लेकर उनके खिलाफ रचे षडयंत्रों का मास्टर माइंड चिदंबरम को ही माना जाता है। यही नहीं यूपीए के शिकंजे के वजह से कुछ माह के लिए शाह को भी गुजरात से बाहर रहना पडा था। अब चिदंबरम ने भी बेटे के खिलाफ हुई सीबीआई रेड को राजनीतिक से जोडा है। उन्होंने कहा है कि बेटे के जरिए उन्हें घेरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed