फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram decides to make Karnataka a big battle, challenge BJP for Gujarat's zeal

कर्नाटक को साख की बड़ी लड़ाई बनाने उतरे चिदंबरम, गुजरात वाला जोश दिखाने के लिए बीजेपी को ललकारा

Sun, 11 Mar 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Mar 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
P Chidambaram decides to make Karnataka a big battle, challenge BJP for Gujarat's zeal

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कर्नाटक चुनाव का हवाला देते हुए बीजेपी से एक सवाल पूछ लिया है। चिदंबरम का कहना है कि गुजरात चुनाव से पहले तो बीजेपी ने सवालों की झड़ी लगा दी थी। लेकिन अब जब कर्नाटक चुनाव सामने हैं तो बीजेपी इतनी खामोश क्यों बैठी है? चिदंबरम का सीधे तौर पर ये हमला बता रहा है कि वो कर्नाटक चुनाव को भी गुजरात की ही तरह बड़ी लड़ाई बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन

 


कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पहले ही आश्वस्त दिख रही है कि वो यहां बीजेपी को मात देगी। पिछले काफी समय से कांग्रेस एकतरफा कर्नाटक प्रचार कर रही है, बीजेपी अपनी तरफ से कर्नाटक को लेकर शांत है। ऐसे में कांग्रेस की कोशिश है कि वो बीजेपी की इस चुप्पी को तोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बीजेपी सियासी रूप से कर्नाटक चुनाव को बड़ी साख की लड़ाई नहीं बना रही है। ऐसे में कांग्रेस की बेचैनी अब यह है कि जहां उसके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है वहां लड़ाई बड़ी क्यों ना हो! कुछ इसी उद्देश्य से पी चिदंबरम कर्नाटक चुनाव का मुद्दा उठाकर सियासी गर्माहट पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed