फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   P Chidambaram counted issues which can become problems for BJP in Lok Sabha Polls

पूर्व वित्तमंत्री ने गिनाए कई मुद्दे, कहा इनसे लोकसभा चुनाव में डर जाएगी भाजपा

Sun, 28 Oct 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 28 Oct 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
P Chidambaram counted issues which can become problems for BJP in Lok Sabha Polls
पी चिदंबरम

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम का कहना है कि नौकरियों की कमी, महिला और बच्चों की सुरक्षा और कीमतों में हो रहे इजाफे जैसे मुद्दे भाजपा को परेशान करेगी। कांग्रेस की घोषणापत्र समिति के प्रमुख ने यह बातें मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र तैयार करने से पहले सदस्य शहर के दौरों पर हैं ताकि समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से बातचीत की जा सके। 

विज्ञापन


पी चिदंबरम ने कहा कि शनिवार को दो घंटे की चर्चा के दौरान समिति को 67 सुझाव मिले हैं। उन्होंने कहा कि नौकरियों की कमी, महिला और बच्चों की सुरक्षा और कीमतों में हो रहे इजाफे लोगों की चिंता के महत्वपूर्ण विषय हैं। उन्होंने कहा, 'यह मुद्दे लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को परेशान करेंगे। इन चिंताओं को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।'
विज्ञापन


पूर्व वित्तमंत्री ने कहा, 'यदि जनता कहती है कि पेट्रोल डीजल के दाम घटने चाहिए और सरकार इसे नहीं सुनती है तो यह सरकार लोकतांत्रिक नहीं है।' भाजपा के 2014 के चुनावी वादों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'मैं एक कमरे में बैठकर आपसे 25 लाख रुपये खाते में डालने या फिर चार करोड़ नौकरियां देने का वादा कर सकता हूं। हम आपसे जानना और सुनना चाहते हैं कि आपकी क्या उम्मीदे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed