{"_id":"5d9b094f8ebc3e012d680a40","slug":"p-chidambaram-asks-to-modi-government-over-nrc-how-will-it-deal-with-19-lakh-non-citizens","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ में बंद चिदंबरम ने मोदी सरकार से पूछा- एनआरसी से बाहर हुए 19 लाख लोगों का क्या होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तिहाड़ में बंद चिदंबरम ने मोदी सरकार से पूछा- एनआरसी से बाहर हुए 19 लाख लोगों का क्या होगा
Mon, 07 Oct 2019 03:15 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 07 Oct 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी, पी. चिदंबरम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने एनआरसी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। सोमवार को ट्वीट के जरिए चिदंबरम में मोदी सरकार से सवाल किया कि एनआरसी से बाहर रहने वाले 19 लाख लोगों का आखिर क्या होगा। उनकी ओर से यह ट्वीट उनके परिवार के सदस्य ने किया।
विज्ञापन
चिदंबरम ने सवाल किया कि जब मोदी सरकार ने बांग्लादेश को यह भरोसा दिलाया कि एनआरसी की प्रक्रिया का असर पड़ोसी देश पर नहीं होगा तो अब वह राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) से बाहर रहने वाले 19 लाख लोगों का क्या करेगी!
विज्ञापन
As we celebrate Mahatma Gandhi's humanism, we are obliged to answer these questions.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) October 7, 2019
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि अगर एनआरसी कानूनी प्रक्रिया है तो कानूनी प्रक्रिया के तहत गैर नागरिक घोषित किए गए 19 लाख लोगों के लिए सरकार क्या कर रही है। साथ ही कहा कि हम महात्मा गांधी के मानवता के सिद्धांत का जश्न मना रहे हैं, ऐसे में हम इन सवालों के जवाब देने के लिए उत्तरदाई हैं।
मालूम हो कि बांग्लादेश ने शनिवार को कहा था कि असम में एनआरसी से जुड़े घटनाक्रम पर उसकी नजर है। बांग्लादेश के विदेश सचिव शहिदुल हक ने बताया कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान यह मुद्दा उठाया था। मीडिया से बातचीत के दौरान हक ने कहा था कि एनआरसी भारत का आंतरिक मुद्दा है, ऐसा बताए जाने के बावजूद हम नजर बनाए हुए हैं।