फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   OYO Founder Ritesh Agarwal Invites PM Modi To His Wedding

Ritesh Agarwal: पीएम मोदी को अपनी शादी का कार्ड देने पहुंचे OYO के फाउंडर, मंगेतर और मां भी थीं साथ में मौजूद

Mon, 20 Feb 2023 10:24 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 20 Feb 2023 10:24 AM IST
सार

तस्वीरों को शेयर करते हुए ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के आशीर्वाद से हम एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं।  उस गर्मजोशी को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते जिसके साथ उन्होंने हमारा स्वागत किया।

विज्ञापन
OYO Founder Ritesh Agarwal Invites PM Modi To His Wedding
पीएम मोदी को शादी का कार्ड देने पहुंचे OYO के फाउंडर - फोटो : Social Media

विस्तार

सॉफ्टबैंक समर्थित OYO के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश अग्रवाल ने अपनी शादी में आमंत्रण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उनकी मां और मंगेतर भी साथ में थीं। 29 वर्षीय उद्यमी इस साल मार्च में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।  रितेश अग्रवाल ने मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। एक तस्वीर में, जोड़े को 'नई शुरुआत' के लिए उनका आशीर्वाद लेने के लिए पीएम के पैर छूते हुए भी देखा जा सकता है। दूसरे में, अग्रवाल को प्रधानमंत्री के कंधों के चारों ओर एक शॉल लपेटते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन


तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ''प्रधानमंत्री मोदी जी के आशीर्वाद से हम एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं।  उस गर्मजोशी को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते जिसके साथ उन्होंने हमारा स्वागत किया। मेरी मां मुझसे भी अधिक पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्साहित थीं। अपना कीमती समय निकालने के लिए और आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। रायगड़ा, गिर, लद्दाख, रामेश्वरम, मेघालय और अन्य जगहों पर भारत में पर्यटन और उद्यमशीलता के विकास को सक्षम करने के लिए प्रतिबद्ध!''
विज्ञापन


बता दें कि उद्यमी रितेश अग्रवाल  देश के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में से एक है। उन्होंने OYO की स्थापना तब की थी जब वह सिर्फ 19 साल के थे। नो-फ्रिल्स आवास में विशेषज्ञता रखने वाले ओयो रूम्स का गठन 2013 में किया गया था। ओयो बजट होटलों के मालिकों के साथ मिलकर उन्हें उन पर्यटकों से जोड़ने में मदद करता है जो सस्ते लेकिन  स्वच्छता मानकों को पूरा करते हैं। OYO अब 80 देशों में 800 से अधिक शहरों में काम करता है और इसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती होटल श्रृंखलाओं में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


  यहां देखें पीएम मोदी से मुलाकात की पांच शानदार तस्वीरें...
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 


 

 

A post shared by Ritesh Agarwal (@riteshagar)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed