{"_id":"6080a0ed8ebc3e245b1b4650","slug":"oxygen-shortage-in-mumbai-hospital-bmc-rushes-to-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : मुंबई में बड़ा हादसा टला, 50 कोरोना मरीजों की बची जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : मुंबई में बड़ा हादसा टला, 50 कोरोना मरीजों की बची जान
Thu, 22 Apr 2021 03:32 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Apr 2021 03:32 AM IST
सार
- हिंदू महासभा अस्पताल में खत्म हो रहा था ऑक्सीजन, बीएमसी ने सवा घंटे में पहुंचाया
विज्ञापन
ऑक्सीजन के सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को नासिक में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत के बाद मुंबई के घाटकोपर स्थित हिंदू महासभा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने की कगार पर पहुंच गया। लेकिन बीएमसी प्रशासन ने सवा घंटे में ऑक्सीजन के सिलेंडर उपलब्ध करा दिए।
विज्ञापन
हिंदू महासभा अस्पताल के डॉक्टरों ने बीएमसी प्रशासन को बुधवार शाम 5 बजे के करीब बताया कि हमारे पास शाम 6:30 बजे तक के लिए ही ऑक्सीजन मौजूद है जो मरीजों को मुहैया करा सकेंगे। इस सूचना के बाद बीएमसी प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
बीएमसी कमिश्नर आईएस चहल ने बिना देर किए पहल की जिससे मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई में कोई व्यवधान नहीं आया, और बड़ा हादसा टल गया। इस अस्पताल में कुल 61 कोरोना मरीज भर्ती हैं। उसमें से 50 मरीज ऑक्सीजन बेड पर हैं और 11 का इलाज वेंटिलेटर पर हो रहा है।
विज्ञापन