{"_id":"60906d568d069649a804d22b","slug":"oxygen-leak-in-vadodara-hospital-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : वडोदरा के अस्पताल में ऑक्सीजन का रिसाव, सभी मरीज सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : वडोदरा के अस्पताल में ऑक्सीजन का रिसाव, सभी मरीज सुरक्षित
Tue, 04 May 2021 03:08 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, अहमदाबाद।
एजेंसी, अहमदाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 04 May 2021 03:08 AM IST
सार
- जीवनरक्षक गैस वाहक एक पाइप में छेद हो जाने के कारण यह रिसाव हुआ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
गुजरात के वडोदरा में एसएसजी अस्पताल में सोमवार सुबह चिकित्सकीय ऑक्सीजन का मामूली रिसाव हो गया। हालांकि, अस्पताल में सभी मरीज सुरक्षित है। एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना मरीजों के लिए जीवनरक्षक गैस वाहक एक पाइप में छेद हो जाने के कारण यह रिसाव हुआ।
विज्ञापन
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ रंजन अय्यर ने बताया कि इस सरकारी अस्पताल में कोरोना के करीब 600 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।
हालांकि, आपूर्ति बाधित नहीं हुई क्योंकि रिसाव 20 मिनट में दूर कर लिया गया। यह रिसाव सर सयाजीराव जनरल (एसएसजी) अस्पताल के ‘न्यू सर्जिकल ब्लॉक’ में हुआ, जब मुख्य टैंक से विभिन्न वार्डों में ऑक्सीजन ले जाने वाली तांबे की तार क्षतिग्रस्त हो गई थी। उन्होंने कहा, रिसाव से हमारे मरीजों की ऑक्सीजन आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उन्हें तो पता भी नहीं चला कि ऐसा कुछ हुआ है।
विज्ञापन