फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Oxygen cylinder burst after ambulance caught fire in Maharashtra pregnant woman narrowly escaped

Maharashtra: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, ड्राइवर की सतर्कता ने बचाई गर्भवती की जान

Thu, 14 Nov 2024 01:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 14 Nov 2024 01:49 AM IST
सार

महाराष्ट्र में गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में आग लग गई। देखते ही देखते एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक तेज धमाका हुआ और वाहन के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि ड्राइवर की सतर्कता के चलते एंबुलेंस में सवार गर्भवती महिला और उसके परिवार की जान बच गई। 

विज्ञापन
Oxygen cylinder burst after ambulance caught fire in Maharashtra pregnant woman narrowly escaped
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम को एक एंबुलेंस में आग लग गई। गनीमत रही कि ड्राइवर की सतर्कता के चलते एंबुलेंस में सवार गर्भवती महिला और उसके परिवार की जान बच गई। उनके एंबुलेंस से उतरते ही कुछ मिनटों बाद ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन


एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि एंबुलेंस में आग लगने के बाद एक तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गईं और मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


दादा वाडी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, घटना दादा वाडी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक फ्लाईओवर पर हुई। एक एंबुलेंस गर्भवती महिला और उसके परिवार को एरंडोल सरकारी अस्पताल ले जा रही थी। इस दौरान ड्राइवर ने एंबुलेंस के इंजन से धुआं निकलता देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर ने बिना देरी किए सड़क किनारे खड़ी की एंबुलेंस
ड्राइवर ने बिना देरी किए एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और उतरकर वाहन से दूर चला गया। साथ ही उसने एंबुलेंस में सवार गर्भवती महिला और उसके परिवार को भी उतरने के लिए कहा, जिसके बाद गर्भवती महिला और उसका परिवार भी एंबुलेंस से उतकर दूर खड़े हो गए। 


सुरक्षित जगह पहुंचते ही हुआ तेज धमाका
जैसे ही सभी लोग एंबुलेंस से उतरकर सुरक्षित जगह पर पहुंचे, कुछ मिनटों बाद ही एंबुलेंस में आग लग गई। देखते ही देखते एंबुलेंस में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में तेज धमाका हुआ, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed