फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Vaccine Trial Today: Oxford Covid 19 Vaccine Trail second phase vaccine trail to be started from today

CoronaVirus Vaccine: पुणे में ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके का शुरू हुआ इंसानी परीक्षण

Tue, 25 Aug 2020 11:05 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Amit Mandal Updated Tue, 25 Aug 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Vaccine Trial Today: Oxford Covid 19 Vaccine Trail second phase vaccine trail to be started from today
कोरोना वायरस का टीका परीक्षण

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए पुणे का सीरम इंस्टीट्यूट वैक्सीन तैयार कर रहा है। पुणे के भारती विद्यापीठ के भारती अस्पताल में बुधवार को ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके का इंसानी परीक्षण शुरू हो गया। परीक्षण के लिए पांच-पांच लोगों को वैक्सीन का डोज दिया जाना है जिसमें से दो लोगों को 0.5 एमएल की खुराक दी गई है। भारती विद्यापीठ मेडिकल कॉलेज के अस्पताल व अनुसंधान केंद्र के मेडिकल निदेशक डॉ. संजय लालवाणी ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


डॉ. लालवाणी ने कहा कि टीके पर परीक्षण के लिए पांच लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था। दो पुरुषों को टीके की खुराक दी गई है। तीन अन्य लोगों में एंटीबॉडी पाया गया, इसलिए उन पर परीक्षण नहीं किया गया है। डॉ. लालवाणी ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में 25 लोगों को कोविशील्ड टीके का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, महाराष्ट्र के सहकारिता और कृषि राज्यमंत्री डॉ. कदम ने बुधवार को मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वैक्सीन के परीक्षण के लिए आईसीएमआर और सीरम इंस्टीट्यूट की तरफ से देशभर में 15 स्थानों का चयन किया गया है, जिसमें पश्चिम भारत का एक मात्र भारती अस्पताल शामिल है। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन महीने के भीतर सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed