{"_id":"61d22b98ec6ee55ed17517cc","slug":"oxfam-india-said-humanitarian-work-will-be-affected-by-the-government-decision-to-ban-foreign-donations-to-ngos","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीओ मामला : ऑक्सफैम इंडिया ने कहा- विदेशी चंदों पर पाबंदी के सरकार के फैसले से मानवीय कार्य होंगे प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनजीओ मामला : ऑक्सफैम इंडिया ने कहा- विदेशी चंदों पर पाबंदी के सरकार के फैसले से मानवीय कार्य होंगे प्रभावित
Mon, 03 Jan 2022 04:18 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 03 Jan 2022 04:18 AM IST
सार
गृह मंत्रालय की ओर से उन संस्थानों और संगठनों की सूची जारी की गई थी जिनका एफसीआरए लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया था। उस सूची में अन्य संगठनों के साथ ही ऑक्सफैम इंडिया का भी नाम था।
विज्ञापन
NGO
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑक्सफैम इंडिया ने कहा है कि विदेशी चंदा नियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत दिए जाने वाले लाइसेंस का नवीनीकरण करने से इनकार के सरकारी फैसले से देश के 16 राज्यों में संगठन के चल रहे अहम मानवीय और सामाजिक कार्य बुरी तरह से प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
ऑक्सफैम इंडिया ने एक बयान में कहा, इनमें ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करना, जीवन रक्षक दवाएं और उपकरणों की आपूर्ति करना जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर, कोविड-19 से सबसे अधिक असुरक्षित समुदायों को भोजन मुहैया कराने जैसे कार्य शामिल हैं, जो प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गृह मंत्रालय की ओर से उन संस्थानों और संगठनों की सूची जारी की गई थी जिनका एफसीआरए लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया था। उस सूची में अन्य संगठनों के साथ ही ऑक्सफैम इंडिया का भी नाम था। सूची में शामिल संगठन 1 जनवरी, 2022 से विदेशी चंदा हासिल नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन