फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   owner of 690 crore assets contest BMC election

690 करोड़ संपत्ति का मालिक लड़ रहा पार्षद का चुनाव, आखिर क्यों?

Thu, 09 Feb 2017 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Feb 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
owner of 690 crore assets contest BMC election
- फोटो : times of india

मुंबई में महानगर पालिका के लिए चल रहे चुनावों में एक भाजपा प्रत्याशी ने अचानक सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। ये हैं नगरसेवक का चुनाव लड़ने वाले पराग शाह। इनकी चर्चा की वजह बनी है इनकी बेशुमार दौलत, जो कुल 690 करोड़ के करीब बताई जाती है।

विज्ञापन


लोग इस बात को लेकर हैरत में हैं कि जब 10-12 करोड़ की संपति वाले लोग सांसद और विधायक का चुनाव लड़ने के लिए जोर लगाते हैं तब 690 करोड़ की संपति के मालिक पराग इतने छोटे स्तर का चुनाव क्यों नहीं लड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन


हालांकि मुंबई में नगरसेवक के चुनाव को दौलत कमाने का जरिया भी माना जाता है क्योंकि चुनावों में जीतने के बाद ज्यादातर नगरसेवक प्रापर्टी या ठेकेदारी के धंधे से जुड़ जाते हैं और खूब दौलत इकट्ठी करते हैं। ऐसे में पहले से ही अरबपति पराग शाह का इन चुनावों में उतरना किसी के लिए भी चौंकाने वाला विषय है। पराग को अभी तक महाराष्ट्र को किसी भी चुनावों का सबसे अमीर उम्‍मीदवार माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवा के लिए राजनीति में आना चाहे हैं पराग शाह

owner of 690 crore assets contest BMC election
BMC election - फोटो : BMC

दूसरी ओर इस संबंध में बात करने पर पराग कहते हैं कि वह जनसेवा करने के लिए राजनीति में आना चाहते हैं दौलत की तो उनके पास पहले से ही कोई कमी नहीं है। 

47 साल के शाह को राज्य के आवासीय मंत्री प्रकाश मेहता का नजदीकी भी माना जाता है, हालांकि इन सबसे इतर शाह कहते हैं कि वो पहले से ही समाजसेवा में लगे हैं, इसके लिए वो कई ट्रस्ट और संस्‍थाएं भी चलाते हैं लेकिन फिर भी उन्हें लगता है कि इस काम का दायरा और बढ़ाने के लिए राजनीति ही सबसे बेहतर माध्यम है। इसलिए वह राजनीति में आना चाहते हैं। 

खास बात ये है कि मुंबई के साथ, चेन्नई और गुजरात में कारोबार करने वाले शाह ने चुनावी हलफनामे में अपनी और पत्नी मानसी की चल संपति 670 करोड़ बताई है। जबकि अचल संपति कुल 20 करोड़ रुपये घोषित की है जिसमें मुंबई, थाणे में फ्लैट के अलावा, महाराष्ट्र और गुजरात में कृषि और गैर कृषि भूमि की जानकारी दी गई है।

बांड्स के रूप में 507 करोड़ रुपये की संपति के मालिक

owner of 690 crore assets contest BMC election

वहीं चल संपति के रूप में बैंक अकाउंट्स, डिपोजिट, शेयर, बांड्स और वाहनों के बारे में बताया गया है। शाह और उनकी पत्नी के नाम बांड्स की कुल कीमत ही 507 करोड़ से ज्यादा है। बीएमसी चुनावों में शाह का मुकाबला कांग्रेस के प्रवीण छेड़ा से है।

मुंबई के वार्ड नंबर 132 से चुनाव लड़ रहे शाह के क्षेत्र में गरोडिया नगर, सोमैया कालेज, राजावडी हॉस्पिटल और ओएनजीसी कालोनी का क्षेत्र आता है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में शाह बताते हैं कि उन्हें इस बात से कोई आश्चर्य नहीं हुआ कि वह मौजूदा चुनाव के सबसे अमीर उम्‍मीदवार हैं। शाह कहते हैं कि यह उनकी 22 सालों की मेहनत का फल है। मैं पहली बार चुनाव लड़ रहा हूं, लेकिन राजनीति में नया नहीं हूं। घाटकोपर इलाके में सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहता हूं। यहां के गुजराती और जैन समुदाय में उनका विशेष आधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed