फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Owaisi's dig at Opposition unity after NCP split: Praful Patel was in Patna

AIMIM: राकांपा में आई दरार तो ओवैसी ने विपक्षी एकता पर कसे तंज, कहा- आप करें तो सही, दूसरा करे तो गलत

Mon, 03 Jul 2023 10:56 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 03 Jul 2023 10:56 AM IST
सार

अजीत पवार एनसीपी से बगावत कर देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के साथ मिल गए हैं। उनका यह कदम महाविकास अघाड़ी के लिए बड़ा झटका है। पहले शिवसेना में टूट और अब एनसीपी की हुई इस हालत पर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर हमला किया है।

विज्ञापन
Owaisi's dig at Opposition unity after NCP split: Praful Patel was in Patna
एआईएमआईएम चीफ ओवैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार के बगावती तेवरों के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है। अजित पवार का यह कदम महाविकास अघाड़ी के लिए बड़ा झटका है। पहले शिवसेना में टूट और अब एनसीपी की हुई इस हालत पर ऑल इंडिया मजिलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रफुल्ल पटेल के भाजपा में शामिल होने के बाद भी कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता ( सेक्युलरिज्म) का प्रमाण पत्र बांट रही है।

विज्ञापन

यह है मामला
गौरतलब है, अजीत पवार ने शरद पवार को बहुत बड़ा झटका दिया है। वह एनसीपी से बगावत कर देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के साथ मिल गए। अजीत पवार अब एनडीए का हिस्सा हैं। साथ ही उन्होंने पांचवीं बार राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, उनके कुनबे के 40 से ज्यादा गए विधायकों में से नौ को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। इनमें छगन भुगबल भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

AIMIM का हमला
राजस्थान विधानसभा चुनावों को देखते हुए असदुद्दीन ओवैसी रविवार से दो दिन के जयपुर दौरे पर हैं। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पटना में हुई विपक्ष एकता की बैठक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पटना में विपक्ष की बैठक हुई थी। इस बैठक में शरद पवार जिसे अपने साथ लेकर आए थे वो प्रफुल्ल पटेल थे। पटेल आज भाजपा से जाकर मिल गए। इसके बावजूद कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता का सर्टिफिकेट बांटती है। ओवैसी ने आगे कहा कि कांग्रेस अपने गिरेबान में झांककर देखें कि उन्होंने कैसे-कैसे धोखे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि आज हर विपक्षी नेता इस बात को लेकर रो रहा है कि भाजपा ने एनसीपी को तोड़ दिया। AIMIM प्रमुख ने कहा कि आज 40 विधायक चले गए तो गलत है और बिहार में हमारे 4 विधायकों को खरीदा था, तब सही था? तुम करो तो अच्छा और दूसरे करें तो गलत।


एनसीपी बनी भाजपा की बी टीम
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अजित पवार फिर से फडणवीस के पास चले गए हैं। उनके साथ विधायक भी गए है। सत्ता के लिए वो लोग कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि एनसीपी, महाराष्ट्र में भाजपा की बी टीम बन गई है। शायद शरद पवार भी यही चाहते थे। 

वारिस ने आगे कहा कि भाजपा एक वॉशिंग मशीन है। 70,000 करोड़ रुपये के घोटाले का क्या होगा। पीएम मोदी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से दो दिन पहले कहा था कि एनसीपी सबसे भ्रष्ट पार्टी है। महाराष्ट्र की जनता देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed