फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Owaisi offers legal aid to ISIS suspects

ISIS के संदिग्धों को कानूनी सहायता देंगे ओवैसी

Sat, 02 Jul 2016 11:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 02 Jul 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
Owaisi offers legal aid to ISIS suspects
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : amar ujala

एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर मुस्लिमों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए आंतकी संगठन आईएसआईएस के संदिग्धों को कानूनी मदद मुहैया करानी की बात कही है। 

विज्ञापन


तीन दिन पहले खुफिया एजेंसी एनआईए ने हैदराबाद से 11 लोगों को हिरासत में लिया था, एजेंसी के मुताबिक उनमें से पांच ने कबूला था कि वे आतंकी सरगना के इशारे पर मंदिर में बीफ के टुकड़े रखकर सांप्रदायिक दंगे कराना चाहते थे और कुछ जगहों पर बम धमाके करने की भी योजना थी। 
विज्ञापन


सभी संदिग्ध युवा और पढ़े-लिखे बताए गए थे। कुछ एक ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की थी। इनमें से पांच संदिग्धों की मदद के लिए ओवैसी ने ऐलान किया है। 

ओवैसी ने हैदराबाद की मक्का मस्जिद में कहा कि उन्होंने वरिष्ठ वकील अब्दुल अजीम को मुकदमा लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है। ओवैसी ने इस मदद के पीछे संदिग्धों के परिजनों का हवाला दिया। ओवैसी ने बताया के संदिग्धों के परिजनों ने उनसे मदद की गुहार की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवैसी बोले बलात्कारियों से भी बदतर ISIS के आतंकी

Owaisi offers legal aid to ISIS suspects

ओवैसी आईएसआईएस के संदिग्धों को कानूनी मदद जरूर दे रहे हैं लेकिन उन्होंने आतंकी संगठन की घोर निंदा की। उन्होंने आईएसआईएस के लड़ाकों को बलात्कारियों और आतंकवादियों से भी बदतर करार दिया, ये भी कहा कि इस्लाम का आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है।

ओवैसी ने आईएसआईएस की मानसिकता में सुधार लाने के लिए आल्लाह से दुआ करने की बात कही और कहा कि मुसलमान हमेशा देश के प्रति वफादार रहे हैं।

ओवैसी ने हरियाणा में मुस्लिम युवकों को गोबर खिलाने और पेशाब पिलाने वाली बात पर पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा, और कहा कि पीएम मोदी अब तक इस मसले पर चुप क्यों हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed