{"_id":"59277b6e4f1c1bc6435372fd","slug":"owaisi-dares-amit-shah-to-contest-against-him-from-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी ने शाह को दी चुनौती, हैदराबाद से उनके खिलाफ लड़ें चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओवैसी ने शाह को दी चुनौती, हैदराबाद से उनके खिलाफ लड़ें चुनाव
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 26 May 2017 06:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह को हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। ओवैसी ने चुनौती देते हुए कहा कि मेरे खिलाफ चुनाव लड़ना केक खाने जितना आसान नहीं है।
विज्ञापन
हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी सुनिश्चित करेगी कि सिकंदराबाद लोकसभा निर्वाचन सीट और शहर में भगवा दल की पांच विधानसभा सीटों से भाजपा को शिकस्त मिले।
विज्ञापन
सिकंदराबाद लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय सांसद हैं। उन्होंने कहा, आप (भाजपा) हैदराबाद में चुनाव लड़ना चाहते हैं। आपका स्वागत है लेकिन आप किसी अन्य को मैदान में खड़ा करने की योजना क्यों बना रहे हैं? आप (शाह) खुद आइये और लड़िए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शाह ने कथित तौर पर बयान दिया था कि भाजपा यह सीट जीतेगी। हैदराबाद से तीन बार सांसद चुने गए ओवैसी ने इस बयान का जिक्र करते हुए कल रात यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ऐसा कहना कि हैदराबाद की सीट जीतेंगे.... क्या यह केक खाने जितना आसान है? हमने कई वर्षों तक यहां काम किया है।