Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Owaisi and Chandrashekhar Azad Join Hands in Uttar Pradesh Raising Challenges for Akhilesh Yadav and Mayawati

यूपी चुनाव: ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से अखिलेश-मायावती की बढ़ेगी चिंता; भाजपा को मिल सकता है फायदा

Himanshu Mishra हिमांशु अरविंद मिश्र
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:49 AM IST
सार

एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और बसपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गठबंधन का फोकस मुस्लिम और जाटव मतदाताओं पर है। पिछले चुनावों में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टियां कई सीटों पर सपा और बसपा के वोट काट चुकी हैं। नगीना लोकसभा सीट पर चंद्रशेखर को 51.19 फीसदी वोट मिले, जबकि बसपा उम्मीदवार को सिर्फ 1.33 फीसदी वोट मिले थे। ऐसे में यह गठबंधन अखिलेश यादव के पीडीए और मायावती के दलित वोट बैंक के लिए चुनौती बन सकता है।
 

विज्ञापन
Owaisi and Chandrashekhar Azad Join Hands in Uttar Pradesh Raising Challenges for Akhilesh Yadav and Mayawati
सांसद चंद्रशेखर आजाद व असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के साथ बसपा के लिए सिरदर्द बन सकता है। राज्य की मुस्लिम-दलित प्रभाव वाली 243 सीटों पर इन गठबंधन का प्रभाव जितना ज्यादा होगा, सपा-बसपा को उतना ही ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा। साल 2024 के अंत में राज्य की 9 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव और इससे पहले 2022 के उपचुनाव में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद सपा व बसपा को अपनी ताकत का अहसास करा चुके हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इन दो दलों के बीच हुआ औपचारिक गठबंधन का एलान भाजपा के लिए राहत के संकेत हैं। वह इसलिए कि इस गठबंधन का फोकस मुख्य रूप से मुसलमान और दलितों में जाटव बिरादरी है, जो बीते कई चुनावों से भाजपा को हराने के लिए अलग-अलग सपा-बसपा के साथ टिकी रही है। बीते लोकसभा चुनाव में सपा को अपने पक्ष में यादव-मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण और भाजपा के गैर-यादव ओबीसी, गैर-जाटव दलित वोट बैंक में बिखराव का लाभ मिला था। भाजपा के रणनीतिकारों को लगता है कि इस गठबंधन के कारण मुस्लिम प्रभाव वाली कई सीटों पर होने वाली त्रिकोणीय लड़ाई उसके लिए लाभ का सौदा होगी।
विज्ञापन


अखिलेश के पीडीए पर खतरा क्यों?
बीते चुनाव में ओवैसी अपने दम पर मैदान में उतरे थे। बावजूद इसके उनकी पार्टी ने मुस्लिम प्रभाव वाली रामनगर, औराई, कुरसी, सुल्तानपुर, नकुड़, मुरादाबार शहर और शाहगंज में सपा की हार का रास्ता तैयार किया। इन सीटों पर हुए नजदीकी मुकाबले में सपा की जितनी वोटों से हार हुई, उससे अधिक वोट एआईएमआईएम के उम्मीदवार को मिले। विधानसभा उपचुनाव में ओवैसी और आजाद की पार्टी ने कुंदरकी और मीरापुर सीट पर सपा को जहां हार का रास्ता दिखाया, वहीं बसपा के लिए भी खतरे की घंटी बजाई। इनकी निगाहें अखिलेश के पीडीए पर ही टिकी हैं। ओवैसी-आजाद पहली बार मीम-भीम की एकता के नारे के साथ एकजुट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा की सिरदर्दी बढ़ा रहे आजाद
चुनाव दर चुनाव बसपा के जनाधार में गिरावट के कारण उसका दलित वोट बैंक असमंजस में है। पहले पार्टी का वोट बैंक जाटव और गैर-जाटव में बंटा। अब मायावती के स्वजातीय चंद्रशेखर आजाद उनकी सिरदर्दी बढ़ा रहे हैं। नगीना लोकसभा सीट पर बसपा उम्मीदवार को मिले महज 1.33 फीसदी के मुकाबले चंद्रशेखर को मिले 51.19 फीसदी वोट इस बात का संकेत है कि दलित बिरादरी नए चेहरे की तलाश में है। विधानसभा उपचुनाव में कुंदरकी में आजाद समाज पार्टी तीसरे जबकि बसपा के उम्मीदवार पांचवें स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed