फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   over a gas field row india is going to reduce oil purchases from iran by twenty five percent 

ईरान से गैस विवाद के बाद भारत ने की तेल खरीदने में 25 फीसदी की कटौती

Wed, 07 Jun 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 07 Jun 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
over a gas field row india is going to reduce oil purchases from iran by twenty five percent 

ईरान से गैस विवाद के चलते भारत ने तेल खरीदने पर बड़ी कटौती का फैसला लिया है। भारत इसमें करीब 25 फीसदी की कटौती कर सकता है। ये फैसला नई दिल्ली और तहरान के बीच ने गैस फील्ड विवाद को लेकर लिया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक स्टेट रिफाइनरीज हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल व अन्य को इस कटौती से लिए बता दिया गया है।

विज्ञापन


हालांकि, रिफाइनरीज ने इस मसले पर मीडिया से बातचीत नहीं की है। बताया जा रहा है कि ईरान की बड़ी 'फरजाद बी नेचुरल गैस फील्ड' के विकास को लेकर भारत को वो अधिकार नहीं मिले हैं। और भारत इनकी मांग लंबे समय से करता आ रहा है। भारत, चीन के बाद ईरान से तेल खरीदने वाला खरीदार है और ऐसे में ये कटौती एक बड़ा बदलाव ला सकती है।
विज्ञापन


पिछले साल भारत ने 5,10,000 बैरल पर डे क्रूड ऑयल खरीदा था। लेकिन अब 2017-18 में इसमें 1,99,000 बीपीडी की कटौती की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय स्टेट रिफाइनरीज इस फैसले को मामने के पक्ष में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्राइवेट रिफाइनर रिलांयस इंडस्ट्रीज ने पहली बार ईरानियन डील की है, जिसके मुताबिक वो रोज वहां से 30 हजार हेवी प्रोजन क्रूड ऑयल लेगा। बता दें कि 4.6 मिलियन बीपीडी की मांग के हिसाब से भारत चीन और अमेरिका के बाद तीसरे नंबर पर आता है। साथ ही भारत उन्हें गिने-चुने राष्ट्रों में एक है जो अंतरराष्ट्रीय दबाव में डूबे इरान से लगातार तेल खरीद रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed