Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Double festive shopping bonanza Up to 30000 off on purchases made with credit cards seven banks offering deals

त्योहारों पर शॉपिंग का डबल धमाका: क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 30 हजार तक की छूट, सात बैंक दे रहे ऑफर्स

Tue, 03 Nov 2026 06:50 AM IST
प्रशांत तिवारी गौरव शुक्ला, बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
गौरव शुक्ला, बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 03 Nov 2026 06:50 AM IST
सार

दीपावली के त्योहारी सीजन में देश के प्रमुख बैंक अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ों, फ्लाइट और होटल बुकिंग पर आकर्षक छूट, कैशबैक और इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहे हैं। एचडीएफसी, एसबीआई, आईसीआईसीआई, एक्सिस, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा और कोटक महिंद्रा बैंक 10 से 20 फीसदी तक की छूट दे रहे हैं।  

विज्ञापन
Double festive shopping bonanza Up to 30000 off on purchases made with credit cards seven banks offering deals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दीपावली के नजदीक आते-आते बाजारों में रौनक अपने चरम पर पहुंच गई है। अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में नया फोन, लैपटॉप, कपड़े या फिर परिवार के साथ घूमने के लिए टिकट बुक करने की योजना बना रहे हैं, तो जरा ठहरिए। आपका एक सही फैसला आपकी जेब पर पड़ने वाले बोझ को काफी हद तक कम कर सकता है। देश के तमाम बड़े बैंक इस बार अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों पर मेहरबान हैं और शॉपिंग से लेकर होटल बुकिंग तक पर हजारों रुपये की छूट और कैशबैक दे रहे हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर ईएमआई तक पर फायदा
कोई 10 से 20 फीसदी तक की छूट दे रहा है, तो कहीं ईएमआई पर हजारों रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक दिया जा रहा है। क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग, होटल बुकिंग, फ्लाइट टिकट और इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी पर छूट की पेशकश की जा रही है। हालांकि, ज्यादातर ऑफर के साथ न्यूनतम खरीदारी और ईएमआई की शर्तें जुड़ी हैं।
विज्ञापन


ऑफर लेने से पहले इन शर्तों पर दें ध्यान
रखें ध्यानः खरीदारी से पहले ग्राहक ऑफर्स की वैधता, न्यूनतम खरीदारी, अधिकतम छूट और ईएमआई की शर्तों पर ध्यान दें। क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने से पहले संबंधित बैंक की शर्तें जरूर जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक: स्मार्टबाय और इलेक्ट्रॉनिक्स पर छूट
बैंक के फेस्टिव ट्रीट्स ऑफर के तहत अगर आप स्मार्टबाय के जरिये फ्लिपकार्ट के गिफ्ट वाउचर खरीदते हैं, तो आपको 5 फीसदी और क्रोमा के वाउचर पर 2 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके अलावा, रिलायंस डिजिटल पर ईएमआई के जरिये खरीदारी करने पर 7.5 फीसदी  (अधिकतम 3,000 रुपये) और विजय सेल्स पर 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जो 30 नवंबर 2026 तक वैध है।

एसबीआई कार्ड: एपल और एअर इंडिया की बुकिंग पर फायदा
एसबीआई कार्ड के फेस्टिव ऑफर के तहत एपल उत्पादों की खरीद पर ईएमआई के साथ 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट (26 दिसंबर तक) मिल रहा है। एअर इंडिया की बुकिंग पर 10,000 रुपये तक की छूट और एचपी उत्पादों पर 10 फीसदी (अधिकतम 18,000 रुपये) तक की बचत का फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स और आदित्य विजन पर भी हजारों रुपये की सीधी छूट उपलब्ध है।

आईसीआईसीआई बैंक: फ्लिपकार्ट और एपल पर आकर्षक ऑफर
आईसीआईसीआई बैंक के फेस्टिव बोनांजा के तहत फ्लिपकार्ट सेल में 10% की छूट और एपल प्रोडक्ट्स पर 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। टाटा क्लिक और एजियो पर 12% तक की छूट के अलावा फर्नीचर और होम डेकोर पर 30% तक का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

एक्सिस बैंक और पीएनबी: फ्लाइट और होटल बुकिंग पर बचत
एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से मेकमायट्रिप पर अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट और होटल बुक करने पर 20% (अधिकतम 20,000 रुपये) की छूट मिल रही है। वहीं, पंजाब नेशनल बैंक के कार्ड से घरेलू फ्लाइट टिकट बुक करने पर 12 फीसदी और मेकमायट्रिप व गोआईबीबो पर होटल बुकिंग पर 15 फीसदी की इंस्टेंट छूट दी जा रही है।


ये भी पढ़ें: चैरिटी के नाम पर सरकार सख्त: ऑनलाइन शॉपिंग में नहीं चलेगी कंपनियों की मनमानी, बिना पूछे नहीं कटेगा पैसा

बैंक ऑफ बड़ौदा और कोटक महिंद्रा बैंक: शॉपिंग पर कैशबैक और डिस्काउंट
बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड से एचपी प्रोडक्ट्स खरीदने पर 18,000 रुपये तक का कैशबैक और स्विगी पर 10% की छूट मिल रही है। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक के 'डील डिलाइट्स' के तहत नायका पर 10%, टाटा क्लिक फैशन पर 12.5% और एलजी व सोनी के उत्पादों पर ईएमआई के जरिये 30,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed