{"_id":"5d322bb38ebc3e6c9c26adec","slug":"over-75-engineering-colleges-to-shut-down-from-this-academic-year-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल देश के 75 से ज्यादा इंजीनियरिंग और तकनीकी कॉलेज पर लगेगा ताला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इस साल देश के 75 से ज्यादा इंजीनियरिंग और तकनीकी कॉलेज पर लगेगा ताला
Sat, 20 Jul 2019 02:14 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में करीब 75 से ज्यादा इंजीनियरिंग और तकनीकी कॉलेजों ने इस शैक्षणिक सत्र में छात्रों को प्रवेश न देने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि बंद होने की तैयारी कर रहे इन कॉलेजों में अधिकतर उत्तर प्रदेश के हैं।
विज्ञापन
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन संस्थानों के बंद होने का कारण छात्रों के बहुत कम आवेदन और धन की कमी है। अधिकारियों के मुताबिक, इस साल अब तक 78 तकनीकी कॉलेजों ने शटडाउन (बंद) का विकल्प चुना है। उन्होंने कहा कि 2018-19 के दौरान 54 कॉलेजों ने यह विकल्प चुना था। 2017-18 के दौरान ऐसे कॉलेजों की संख्या 106 थी।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, बंद हो रहे कॉलेजों ने नए छात्रों को दाखिला देना बंद कर दिया है। वह प्रवेश ले चुके छात्रों की पढ़ाई पूरी होने तक संचालन जारी रखेंगे। इनमें से 31 कॉलेज उत्तर प्रदेश के हैं, वहीं पंजाब के छह कॉलेज शामिल हैं। छत्तीसगढ़ और हरियाणा में पांच-पांच, उत्तराखंड, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और गुजरात में चार-चार कॉलेज बंद हो रहे हैं। राजस्थान, तेलंगाना, ओडिशा और महाराष्ट्र में ऐसे दो-दो कॉलेज हैं।
विज्ञापन