फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   over 40 thousand Tamil Brahmin bachelors could not find matches scouting in Uttar Pradesh and Bihar

तमिलनाडु: 40 हजार से ज्यादा ब्राह्मण युवाओं की नहीं हो पा रही शादी, यूपी-बिहार में कर रहे दूल्हन की तलाश

Wed, 17 Nov 2021 05:42 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 17 Nov 2021 05:42 PM IST
सार

तमिल ब्राह्मण युवाओं को इस समय अपने राज्य में उपयुक्त वधू तलाश करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक ब्राह्मण संगठन के अनुसार 40 हजार से अधिक युवा ऐसे में जिन्हें यह समस्या आ रही है। इसके लिए संगठन ने उत्तर प्रदेश और बिहार में एक विशेष अभियान की शुरुआत की है।

विज्ञापन
over 40 thousand Tamil Brahmin bachelors could not find matches scouting in Uttar Pradesh and Bihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

तमिलनाडु में 40 हजार से अधिक ब्राह्मण युवाओं के लिए राज्य के अंदर विवाह कर पाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। इसके लिए प्रदेश में ब्राह्मणों के लिए एक संगठन ने समान समुदाय में उपयुक्त दूल्हन की तलाश के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार में विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान को तमिलनाडु ब्राह्मण एसोसिएशन (थंब्रास) ने शुरू किया है।

विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष एन नारायणन ने संगठन की मासिक पत्रिका के नवंबर अंक में एक खुला पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, 'हमने अपने संगम की ओर से एक विशेष अभियान शुरू किया है।' उन्होंने कहा कि मोटा अनुमान है कि 40 हजार से अदित तमिल ब्राह्मण पुरुषों का विवाह नहीं हो पा रहा है क्योंकि उन्हें तमिलनाडु में उपयुक्त रिश्ता नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है। अगर तमिलनाडु में 10 ब्राह्मण युवा विवाह योग्य हैं तो केवल छह लड़कियां हैं। नारायणन ने कहा कि इस अभियान को बढ़ाने के लिए नई दिल्ली, लखनऊ और पटना में समन्वयकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा इन सबके समन्वय के लिए मुख्यालय पर एक व्यक्ति को नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार नारायणन ने कहा कि हम इस काम के लिए लखनऊ और पटना में संपर्क बनाए हुए हैं। मैंने इस संबंध में अपनी ओर से काम शुरू कर दिया है। संगठन की ओर से तमिल ब्राह्मण युवाओं के विवाह के लिए अभियान शुरू करने का कुछ ब्राह्मणों ने स्वागत किया है तो कुछ ने इससे अलग विचार भी व्यक्त किए हैं।


शिक्षाविद् एम परमेश्वरन ने इसे लेकर कहा कि युवाओं की शादी नहीं हो पा रही है इसके पीछे केवल यह कारण नहीं है कि विवाह योग्य आयु समूह में तमिल ब्राह्मण लड़कियां उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने आश्चर्य जताया कि क्यों दूल्हा-दूल्हन के माता-पिता बड़े व विशाल समारोह के जरिए विवाह कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं, वह इसमें सादगी क्यों नहीं दिखाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed