फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 4 lakh FIRs on crime against women in 2022 in India highest on average in Delhi NCRB Report Update

NCRB: 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़ीं 4.45 लाख FIR दर्ज हुईं; जानें किस राज्य में हालत सबसे खराब

Mon, 04 Dec 2023 08:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 04 Dec 2023 08:31 PM IST
सार

पिछले साल देश में जितने मामले सामने आए, उनमें से 2,23,635 यानी 50 फीसदी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में दर्ज किए गए।

विज्ञापन
Over 4 lakh FIRs on crime against women in 2022 in India highest on average in Delhi NCRB Report Update
NCRB - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत में 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4,45,256 मामले दर्ज किए गए। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के ताजा आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ है। इससे पहले 2021 में 4,28,278 और 2020 में 3,71,503 मामले दर्ज किए गए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, 2022 में महिला अपराध के सिलसिले में हर घंटे लगभग 51 मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, प्रति एक लाख आबादी पर महिला अपराध की दर 66.4 फीसदी रिकॉर्ड की गई। ऐसे मामलों में आरोप पत्र दायर करने की दर 75.8 फीसदी रही। एनसीआरबी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता के तहत महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा 31.4 फीसदी जुर्म पति या उसके रिश्तेदारों की क्रूरता किए जाने के थे। इसके बाद अपहरण के 19.2 फीसदी, शील भंग करने के इरादे से महिलाओं पर हमले के 18.7 फीसदी और दुष्कर्म के 7.1 फीसदी मामले रहे।
विज्ञापन


दिल्ली का क्या हाल?

  • 2022 में महिला अपराध के मामलों की सबसे अधिक दर 144.4 दिल्ली में दर्ज की गई।
  • यह राष्ट्रीय औसत दर 66.4 से काफी अधिक है। 
  • इस साल दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 14,247 मामले सामने आए।
  • दिल्ली में 2021 में ऐसे मामले 14,277 और 2020 में 10,093 थे।


50 फीसदी मामले सिर्फ पांच राज्यों से
एनसीआरबी के मुताबिक, पिछले साल देश में जितने मामले सामने आए, उनमें से 2,23,635 यानी 50 फीसदी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में दर्ज किए गए। उत्तर प्रदेश में 2021 में महिला अपराध के 56,083 और और 2020 में 49,385 मामले दर्ज किए थे। इसके बाद राजस्थान (40,738 और 34,535), महाराष्ट्र (39,526 और 31,954), पश्चिम बंगाल (35,884 और 36,439) और मध्य प्रदेश (30,673 और 25,640) रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपराध दर राष्ट्रीय औसत 66.4% से ज्यादा
राज्य अपराध दर (%)
दिल्ली 144.4
हरियाणा 118.7
तेलंगाना 117
राजस्थान 115.1
ओडिशा 103
आंध्र प्रदेश 96.2
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 93.7
केरल 82
असम 81
मध्य प्रदेश 78.8
उत्तराखंड 77
महाराष्ट्र 75.1
पश्चिम बंगाल 71.8
उत्तर प्रदेश 58.6

कर्नाटक में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े,
कर्नाटक में 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में तेज वृद्धि दर्ज की गई। आंकड़ों से पता चलता है कि कर्नाटक में 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर 17,813 एफआईआर दर्ज की गईं, जबकि पिछले साल यह संख्या 14,468 थी। राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर 53.6 प्रति लाख जनसंख्या थी, जबकि ऐसे मामलों में आरोप पत्र दायर करने की दर 82.8 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed