{"_id":"59ae90be4f1c1b7e078b4679","slug":"over-130-pilots-430-crew-members-of-ai-likely-to-be-grounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्कोहल टेस्ट से बचने पर एयर इंडिया के 130 पायलट, 430 क्रू सदस्यों की उड़ान पर लग सकती रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अल्कोहल टेस्ट से बचने पर एयर इंडिया के 130 पायलट, 430 क्रू सदस्यों की उड़ान पर लग सकती रोक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Sep 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) एयर इंडिया के 130 से अधिक पायलटों और 430 चालक दल के सदस्यों के उड़ान पर रोक लगा सकता है।
निदेशालय यह कदम इन लोगों की तरफ से उड़ान पूर्व व उड़ान के बाद होने वाली आवश्यक अल्कोहल जांच कथित रूप से नहीं कराने पर उठा सकता है।
सूत्रों के अनुसार चालक दल के ये सदस्य नियमित रूप से पिछले कुछ समय से ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट को ‘टाल’ रहे हैं। ये लोग ऐसा सिंगापुर, कुवैत, बैंकाक, अहमदाबाद और गोवा से आने व जाने वाली उड़ानों के दौरान कर रहे हैं।
सूत्रों का कहना है विमानन नियामक डीजीसीए पहले ही एयर इंडिया मैनेजमेंट को उसके चालक दल के सदस्यों की तरफ से कथित रूप से सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के बारे में अल्टीमेटम दे चुका है।
डीजीसीए के सुरक्षा मानकों के अनुसार सभी पायलटों और चालक दल के सदस्यों को उड़ान से पहले और उड़ान के बाद ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट से गुजरना होता है।
इस संबंध में एयर इंडिया के प्रवक्ता से ई-मेल के जरिये पूछे जाने पर उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।