फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   over 120 heirs to share 306 crore of Nizam won by pakistan

पाक से जीते निजाम के 306 करोड़ रुपयों से 120 वंशज होंगे मालामाल

Fri, 04 Oct 2019 07:27 AM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद  Published by: अमित कुमार Updated Fri, 04 Oct 2019 07:27 AM IST
विज्ञापन
over 120 heirs to share 306 crore of Nizam won by pakistan
Last Nizam of Hyderabad Osman Ali Khan

हैदराबाद के निजाम की 35 मिलियन पाउंड करीब 306 करोड़ रुपये की संपत्ति को 120 से ज्यादा लोगों में बांटा जा सकता है। इस रकम को लेकर ब्रिटेन की अदालत में 70 साल तक चली कानूनी लड़ाई में भारत ने पाकिस्तान को हराया है। पाकिस्तान के दावे के खारिज होने के बाद अब फोकस इस रकम के बंटवारे पर आ गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह रकम भारत सरकार, निजाम के वशंजों मुकर्रम जाह और मुफक्कम जाह और 120 अन्य हिस्सेदारों के बीच बांटी जा सकती है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि भारत सरकार भी अपने हिस्से के लिए दावेदारी पेश करेगी या नहीं। निजाम के एक अन्य पोते नजफ अली खां समेत 120 अन्य वशंजों को इस केस में दावेदार बनाया गया था। 

विज्ञापन

भारत सरकार से गोपनीय समझौता 

'टाइम्स आफ इंडिया' की खबर के अनुसार ये सभी दावेदार अब निजाम इस्टेट का हिस्सा हैं, भारत जिसके समर्थन में है। निजाम इस्टेट का भारत सरकार के साथ एक गोपनीय समझौता था और डील के मुताबिक रकम सभी दावेदारों में बांटी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसों से ज्यादा सम्मान की बात 

जानकारों के मुताबिक 70 साल से चला आ रहा यह मामला भारत के लिए पैसों से ज्यादा सम्मान का था। हालांकि पैसों की तंगी से जूझ रहे हैदराबाद निजाम के वशंजों के लिए यह रकम किसी लॉटरी लगने से कम नहीं है। परिवार के सूत्रों की मानें तो कुछ वशंजों को छोड़कर बाकी लोगों के लिए घर चलाना भी मुश्किल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed