फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 100 Indian To Attend World Economic Forum Davos Meet

विश्व आर्थिक मंच की बैठक आज से, 100 भारतीय भी लेंगे हिस्सा

Mon, 16 Jan 2017 04:29 AM IST
एजेंसी/ दावोस
एजेंसी/ दावोस Updated Mon, 16 Jan 2017 04:29 AM IST
विज्ञापन
Over 100 Indian To Attend World Economic Forum Davos Meet

सौ भारतीय सहित दुनिया भर के अमीर और ताकतवर लोगों की विश्व आर्थिक मंच की पांच दिवसीय सालाना बैठक सोमवार से शुरू हो रही है। इसमें ब्रिटेन, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के शासनाध्यक्ष भी हिस्सा लेंगे। स्विट्जरलैंड के स्की रिसॉर्ट में होने वाली इस बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था और प्रतिक्रियाशील एवं जवाबदेह नेतृत्व के बारे में विचार-विमर्श होगा।

विज्ञापन


भारत की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और निर्मला सीतारमण, नीति आयोग के अरविंद पनगढ़िया और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में मोदी सरकार की नोटबंदी और डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने से दुनिया पर होने वाले प्रभाव भी चर्चा का मुख्य विषय होगा। इस सम्मेलन के एक विशेष सत्र रखा गया है, जिसमें भारत में भ्रष्टाचार और कर सुधारों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


भारत के 100 सीईओ और बिजनेस लीडर के अलावा टाटा समूह के नए प्रमुख एन चंद्रशेखरन भी बैठक में शिरकत करेंगे। इसके अलावा 100 के 1200 सीईओ सहित तीन हजार से अधिक  लोग इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इतने बड़े जमघट में प्रतिभागी आर्थिक और भू-रणनीतिक मामलों पर विमर्श करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed