फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 100 flights get bomb threats on Tuesday

आखिर कब थमेगा ये सिलसिला?: आज फिर 100 विमानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, केंद्र की सख्ती का कोई असर नहीं

Tue, 29 Oct 2024 09:03 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 29 Oct 2024 09:03 PM IST
सार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय भी विमानन कंपनियों को मिलने वाली बम की झूठी धमकियों के खतरे से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि हम उन अपराधियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाएंगे, जो बम की झूठी धमकियां देते हैं।

विज्ञापन
Over 100 flights get bomb threats on Tuesday
बम की धमकी। - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

सरकार और डीजीसीए की तमाम सख्ती और नियमों के बाद भी विमानों में बम की धमकियां लगातार मिल रही हैं। इस बीच एक बार फिर सूत्रों से जानकारी मिली है कि मंगलवार को भी विभिन्न भारतीय एयरलाइनों द्वारा संचालित 100 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

विज्ञापन


सूत्रों ने दावा किया है कि मंगलवार को एयर इंडिया को करीब 36 उड़ानों और इंडिगो को करीब 35 उड़ानों के लिए धमकियां मिलीं। वहीं विस्तारा की 32 उड़ानों में भी बम होने की धमकी मिली। बता दें कि बीते16 दिनों में 510 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि तकरीबन ये सभी जांच में फर्जी निकलीं। ज्यादातर सभी धमकियां सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की गईं।
विज्ञापन


एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी ज्यादातर उड़ानों को बम की धमकी सोशल मीडिया पर मिली। धमकी मिलने पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारियों और विभागों को अलर्ट किया गया। नियामक प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार सुरक्षा संबंधी जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि तीन एयरलाइनों को उनके एक्स हैंडल पर बम की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि इंडिगो, एयर इंडिया और विस्तारा को सोमवार को धमकियां मिली थीं। हालांकि वे अफवाह निकली। एयरलाइंस को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में मुंबई पुलिस ने अक्तूबर में 14 एफआईआर दर्ज की हैं।

लगातार मिल रहीं फर्जी धमकियों के चलते कई विमानों की आपात लैंडिंग करानी पड़ी है। कई के मार्ग बदलने पड़े और जांच पड़ताल में भी समय लगा। इससे उड़ानें प्रभावित हुईं और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही एयरलाइंस को भी नुकसान उठाना पड़ा है।

विमानन कंपनियों को लगातार बम की धमकियां मिलने पर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंचों से दायित्वों का पालन करने और सूचना तकनीकी (आईटी) नियमों के तहत सख्ती के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर गलत सूचना तक पहुंच को तुरंत हटाने या अक्षम करने के लिए कहा है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय भी विमानन कंपनियों को मिलने वाली बम की झूठी धमकियों के खतरे से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि हम उन अपराधियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाएंगे, जो बम की झूठी धमकियां देते हैं।


इससे पहले शनिवार को विमानन कंपनियों को उनके विमानों को बम से उड़ाने की मिलने वाली फर्जी धमकियों की बढ़ती संख्या  को देखते हुए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंचों से कहा है कि वे उचित सावधानी बरतें और सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत निर्धारित कठोर समयसीमा के भीतर गलत सूचना को तुरंत हटा दें या उस तक पहुंच को बाधित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed