फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Outrage against Pakistan's helpful countries, shopkeepers stopped selling Turkish apples

Boycott Turkey: पाकिस्तान के मददगार देशों के खिलाफ आक्रोश, दुकानदारों ने बेचना बंद किया तुर्किये का सेब

Thu, 15 May 2025 07:34 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 15 May 2025 07:34 PM IST
सार

पाकिस्तान का समर्थन करने के बाद भारत में तुर्किये के उत्पादों और पर्यटन का बहिष्कार करने की मांग उठने लगी है। भारतीय कारोबारियों ने तुर्किये के सेब का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। नोएडा की फूल मंडी में भी व्यापारियों ने तुर्किये का सेब और अन्य सामान बेचना बंद कर दिया है। आइए जानते हैं व्यापारियों ने क्या कहा।

विज्ञापन
Outrage against Pakistan's helpful countries, shopkeepers stopped selling Turkish apples
तुर्किये का सेब। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के मददगार तुर्किये के खिलाफ देश की जनता में भी आक्रोश है। लोग आतंकवाद पर अपने तरीके से प्रहार कर रहे हैं। अब दुकानदारों ने तुर्किये के सेब को बेचना बंद कर दिया है। दुकानदारों का कहना है कि जो हिंदुस्तान के खिलाफ है, हम उसका कोई भी सामान नहीं बेचेंगे। हमें देश के साथ चलना है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पाकिस्तान का समर्थन करने के बाद भारत में तुर्किये के उत्पादों और पर्यटन का बहिष्कार करने की मांग उठने लगी है। भारतीय कारोबारियों ने तुर्किये के सेब का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। नोएडा की फूल मंडी में सेब के थोक विक्रेता विकास गुप्ता ने कहा कि जो भारत के खिलाफ है मैं उसका कोई भी सामान नहीं बेचूंगा। तुर्किये ने पाकिस्तान का समर्थन किया। अभी कुछ दिन पहले जब तुर्किये और अजरबैजान में भूकंप आया था तो भारत सबसे पहले मदद के लिए पहुंचा था। मुझे कितना भी नुकसान हो जाए, लेकिन मैं तुर्किये का कोई भी सामान नहीं बेचूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विकास गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान को उसकी गलती की सही सजा मिली है। पाकिस्तान को मोदी ने करारा जवाब दिया है। बॉयकॉट तुर्किये और बॉयकाट अजरबैजान।

ये भी पढ़ें: क्या तुर्किये-अजरबैजान से व्यापारिक संबंध तोड़ेगा भारत? जानें आयात-निर्यात के आंकड़े


व्यापारी महबूब ने कहा कि मैंने तुर्किये का सेब बेचना बंद कर दिया है। उन्होंने पाकिस्तान का जो साथ दिया है उसके बाद तुर्किये का सेब बिकना बंद हो गया है। हमारे रिटेलर्स ने भी तुर्किये का सेब खरीदना बंद कर दिया है। हम पहले देश के साथ हैं। हमारे पास आजादपुर मंडी से सेब आता है। हमने भी वहां से तुर्किये का सेब खरीदना बंद कर दिया है। सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सेना ने जो आतंकी ठिकानों पर जो कार्रवाई की है, वह सही है। धर्म पूछकर मारना गलत है। आतंकवादी की कोई जात नहीं होती है। 

व्यापारी आसिफ ने कहा कि लोग भी तुर्किये के सेब को नहीं खरीद रहे हैं। जब ग्राहकों ने तुर्किये का बायकॉट कर दिया तो हमने भी कर दिया। देश के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। सरकार को पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें: अब भारतीय हवाई अड्डों पर काम नहीं कर पाएगी तुर्किये की कंपनी सेलेबी, केंद्र ने रद्द की सुरक्षा मंजूरी

तुर्किये का सेब बेचने वाले व्यापारी फरहान कुरैशी ने कहा कि हम अपने देश के समर्थन में हैं। हम भारत का ही सामान बेचेंगे। अपना देश सबसे ऊपर है। सरकार ने पाकिस्तान में जो कार्रवाई की है, वह ठीक है। हम अजरबैजान, तुर्किये और पाकिस्तान का बहिष्कार करते हैं। व्यापारी जीशान ने कहा कि हमने तुर्किये का सेब बेचना बंद कर दिया है। देश से बढ़कर कोई घाटा नहीं है। पाकिस्तान के साथ सरकार ने जो किया है। वह बिल्कुल ठीक है। तुर्किये के सेब का हम बहिष्कार जारी रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed