{"_id":"5f9ef0078ebc3e9b89790fd3","slug":"otv-cfo-and-odisha-infratech-private-limited-manoranjan-sarangi-arrested-in-land-fraud-case-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशाः जमीन धोखाधड़ी मामले में OTV के सीएफओ मनोरंजन सारंगी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशाः जमीन धोखाधड़ी मामले में OTV के सीएफओ मनोरंजन सारंगी गिरफ्तार
Sun, 01 Nov 2020 10:57 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने रविवार को ओडिशा इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक और OTV के सीएफओ मनोरंजन सारंगी को एक भूमि पार्सल को अवैध रूप से खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि ओडिशा इंफ्राटेक के निदेशक खुर्दा जिले के बेगुनिया तहसील के सरुआ गांव में भूमि पार्सल की धोखाधड़ी में शामिल पाए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिन पहले, राज्य सरकार ने गांव के कुछ अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर अपराध शाखा को जांच का आदेश दिया था।