फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Osmania University Professor Arrested For Alleged Links With Maoists

नक्सलियों से संबंध के आरोप में हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2020 09:27 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 18 Jan 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Osmania University Professor Arrested For Alleged Links With Maoists
उस्मानिया यूनिवर्सिटी - फोटो : twitter

तेलंगाना पुलिस ने नक्सलियों से संबंध के आरोप में हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है। तेलुगु विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर सी कासिम के खिलाफ 2015 में गैर-कानूनी गतिविधि (निवारण) कानून के अलावा अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था। सिद्दीपेट के पुलिस आयुक्त डी जोएल डेविस ने बताया कि प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज मुकदमे में जांच चल रही है और हमें ठोस सबूत भी मिले हैं।

विज्ञापन


हाल ही में कुछ जानकारी भी हाथ लगी है। हमने उनके घर की तलाशी ली और कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जब्त किए। इसी आधार पर प्रोफेसर की गिरफ्तारी की गई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रोफेसर कासिम के नक्सलियों से लगातार संपर्क होने के पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं। बता दें कि प्रोफेसर कासिम पर तेलंगाना में नक्सलियों के ‘यूनाइटेड फ्रंट वर्टिकल’ के संयोजक के तौर पर काम करने का आरोप है।
विज्ञापन


बुद्धिजीवियों को परेशान कर रही सरकार: भाकपा

प्रोफेसर की गिरफ्तारी का विरोध भी शुरू हो गया है। भाकपा के वरिष्ठ नेता नारायण ने आरोप लगाया कि नक्सलियों से संबंध जोड़कर राज्य सरकार जानबूझकर बुद्धिजीवियों को परेशान कर रही है। उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। उस्मानिया यूनिवर्सिटी के छात्र भी प्रोफेसर की गिरफ्तारी के विरोध में उतर आए हैं। छात्रों ने रैली निकाली। पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है। पिछले साल इसी यूनिवर्सिटी के एक अन्य प्रोफेसर के. जगन को भी नक्सलियों से संबंध के शक में गिरफ्तार किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed