{"_id":"5ccda570bdec220772688f08","slug":"orders-to-surrender-uniform-of-police-and-army-along-with-swords-and-knives-in-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका में तलवार, धारदार हथियार, पुलिस और सेना की वर्दी पुलिस को सौंपने का निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
श्रीलंका में तलवार, धारदार हथियार, पुलिस और सेना की वर्दी पुलिस को सौंपने का निर्देश
Sat, 04 May 2019 08:15 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 04 May 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
धमाकों से दहला श्रीलंका (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका की पुलिस ने शनिवार को लोगों को निर्देश दिया कि यदि उनके पास कोई धारदार हथियार जैसे तलवार या क्रिस चाकू और सेना तथा पुलिस की वर्दी है तो उसे रविवार तक अपने नजदीकी पुलिस थाने में जमा करा दें। पुलिस ने यह कदम ईस्टर पर हुए आत्मघाती हमलों के बाद मस्जिदों में छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में तलवारों और हथियारों की जब्ती के बाद उठाया है।
विज्ञापन
इसका एलान करते हुए पुलिस प्रवक्ता रूवान गुनासेकरा ने कहा कि यह योजना तत्काल प्रभाव या रविवार से लागू हो जाएगी। यदि किसी के पास पुलिस या सेना की वर्दी है तो उसे नजदीकी पुलिस थाने में जाकर सौंप दें। उन्होंने बताया कि धमाकों के बाद संदिग्धों की गिरफ्तारी और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए चलाए गए अभियान में तलवार जैसे धारदार हथियार रखने के लिए राजनीतिज्ञों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने बम धमाकों में मारे गए लोगों के रिश्तेदारों और परिजनों से डीएनए टेस्ट में पुलिस की सहायता करने की भी अपील की है क्योंकि अभी भी कोलंबो के ज्यूडिशियल मेडिकल ऑफिसर मोर्चरी में करीब 56 शव रखे हुए हैं। इनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। कोलंबो में अभी स्कूल 6 मई तक बंद रखने को कहा गया है। पहले इन्हें 29 अप्रैल को खोला जाना था।
विज्ञापन