{"_id":"5a846e564f1c1bf07b8b748f","slug":"order-to-celebrate-mother-tongue-day-on-21st-february-for-all-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी राज्यों को 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस मनाने का निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सभी राज्यों को 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस मनाने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Feb 2018 03:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने और छात्रों को क्षेत्रीय भाषाओं से जोड़ने के लिए स्कूल और कॉलेजों में 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस मनाया जाएगा। केंद्र ने राज्यों और सभी शिक्षा बोर्ड को मातृभाषा दिवस मनाने का निर्देश दिया है। छात्रों को कम से कम दो भारतीय भाषाओं में निबंध, नाटक, संगीत, प्रदर्शनी आदि के जरिये खुद को अभिव्यक्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन
भारतीय भाषा, कला, संस्कृति व इतिहास से रूबरू होंगे छात्र
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सुखवीर सिंध संधु मातृभाषा दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया है। यूनेस्को ने 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया है। इसका मकसद दुनिया भर में भाषा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
देश में इस आयोजन के जरिये छात्रों को एक दूसरे के राज्य की भाषा संस्कृति को समझने का मौका मिलेगा। साथ ही छात्रों को विलुप्त होती भारतीय भाषाओं व बोलियों के अलावा खान-पान, पहनावा और साहित्य के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
विज्ञापन