'मैं भी चौकीदार' में प्रधानमंत्री की ड्रेस और मंच पर रखा नारंगी गुलदस्ता बना चर्चा की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अपने पहनावे, भाषण शैली और श्रोताओं को खुद से जोड़ लेने के लिए हमेशा चर्चा में रहे। पांच साल के कार्यकाल में भी उनकी वह शैली बरकरार रही। हालांकि, कुछ समय के लिए उनके सूट-बूट को विपक्ष ने निशाना बनाया, लेकिन अब जबकि वे अगले कार्यकाल के लिए जनता से इजाजत मांग रहे हैं, वे अपनी पुरानी छवि के साथ एक बार फिर जनता से मुखातिब हो रहे हैं।
रविवार को 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सफेद रंग का कुर्ता-पाजामा और हाफ जैकेट पहन रखी थी। पैर में काली रंग की हाफ सैंडल उनकी पसंदीदा पहनावे के अनुरूप ही रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पूरे मंच पर एक तरफ से दूसरे तरफ घूम-घूमकर लोगों को संबोधित करते रहे। साथ ही बीच-बीच में वे लोगों से सवाल भी करते रहे।
नारंगी गुलदस्ता ही क्यों
लोगों की पसंद में हमेशा गुलाब और अन्य चटखदार रंग के फूल हमेशा अपनी प्राथमिकता बनाते हैं। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर एक गुलदस्ता रखा रहा जिसमें सबसे ज्यादा प्रमुखता से नारंगी रंग के फूल भरे हुए थे। पार्टी के एक कार्यकर्ता के मुताबिक ऐसा पार्टी की विचारधारा को ध्यान में रखकर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब देने में बीच-बीच में खुद को तरोताजा भी करते रहे। उन्होंने बीच में कई बार टेबल पर ग्लास से पानी पिया और अपनी बात जारी रखी।
कार्यक्रम के बाद सेलेब्रिटी संग सेल्फी
भाजपा के इस कार्यक्रम में पार्टी नेताओं के अलावा पार्टी की विचारधारा से जुड़े कई सेलेब्रिटी भी आए थे। महाभारत सीरियल में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले गजेंद्र चौहान, हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव और पैराओलंपियन दीपा मलिक भी इस कार्यक्रम में आईं थीं। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं में इनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई।