फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opposition unity ahead-of president polls

राष्ट्रपति चुनाव से पहले लालू-केजरी पर शिकंजा, बिखराव रोकने में जुटा विपक्ष

Tue, 09 May 2017 06:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 May 2017 06:22 AM IST
विज्ञापन
opposition unity ahead-of president polls
भ्रष्टाचार मामले में लालू यादव और अरविंद केजरीवाल पर शिकंजा कसने के बाद राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्ष के महागठबंधन में बिखराव का डर पैदा हो गया है। लिहाजा विपक्षी दलों के शीर्ष नेता एकजुटता की कड़ी को बनाए रखने की कोशिश में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


जदयू नेता केसी त्यागी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस की ओर से भी इस तरह की कोशिशें तेज हो गई हैं। त्यागी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि लालू और केजरीवाल के खिलाफ मामले सामने आने के बाद भी विपक्ष की एकजुटता मजबूत है। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने उन्हें आश्वस्त किया है कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का जो भी उम्मीदवार होगा, उसको बिना शर्त समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर राज्य में सरकार बनाने की इच्छा को पूरा करने के लिए यह सब कुछ हो रहा है। लालू यादव के साथ जब हमने गठबंधन किया था तब भी वह इस मामले में दोषी थे और आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कोई नई बात नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने भी केजरीवाल और लालू यादव से बात की है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा को जवाब देने के लिए विपक्ष जल्द ही सार्वजनिक तौर पर अपनी एकजुटता दिखाने की कोशिश करेगा और एकसुर में भाजपा पर निशाना साधेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed