फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opposition targeted central government over Lokpal BMW car tender

Lokpal: 'कौन सा भ्रष्टाचार उजागर किया?' लोकपाल के सात लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार टेंडर पर घमासान, विपक्ष ने घेरा

Tue, 21 Oct 2025 11:48 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Tue, 21 Oct 2025 11:48 PM IST
सार

Lokpal BMW Tender: लोकपाल के सात लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार खरीदने के सार्वजनिक टेंडर पर सियासी घमासान मच गया है। विपक्षी दलों और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ताओं ने इस टेंडर की कड़ी निंदा की है। 

विज्ञापन
opposition targeted central government over Lokpal BMW car tender
congress flag - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भारत के भ्रष्टाचार निरोधक प्राधिकरण लोकपाल ने  सात लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार का एक सार्वजनिक टेंडर जारी किया है, जिसे लेकर सियासी घमासान मच गया है। भारत के लोकपाल की ओर से सात उच्च-स्तरीय बीएमडब्ल्यू  330 Li (लॉन्ग व्हील बेस) वाहनों की खरीद के लिए जारी की गई सार्वजनिक निविदा पर भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल ने सात शानदार बीएमडब्ल्यू कारों की खरीद के लिए एक निविदा जारी की है, जिनकी कुल कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है। इस टेंडर की विपक्षी दलों और भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ताओं ने कड़ी निंदा की है और संस्था की प्राथमिकताओं और प्रदर्शन रिकॉर्ड पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता उदित राज ने पूछ सवाल?
कांग्रेस नेता उदित राज ने जारी टेंडर पर कहा कि लोकपाल प्रधानमंत्री के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। मैंने कभी नहीं सुना कि लोकपाल ने कोई काम किया हो। लोकपाल के काम पर सवाल उठाते हुए उदित राज ने  कहा कि लोकपाल ने कौन सा भ्रष्टाचार उजागर किया? ये भ्रष्ट लोग भ्रष्टाचार के बारे में क्या करेंगे? वे बस आनंद ले रहे हैं। उनमें कोई नैतिकता नहीं बची है।
विज्ञापन

प्रशांत भूषण का तीखा हमला
इंडिया अगेंस्ट करप्शन (IAC) आंदोलन के एक प्रमुख व्यक्ति, जनहित वकील प्रशांत भूषण ने इस मुद्दे पर तीखा हमला किया और सरकार पर संस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। भूषण ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मोदी सरकार ने लोकपाल संस्था को कई वर्षों तक खाली रखकर और फिर ऐसे चापलूस सदस्यों की नियुक्ति करके, जिन्हें भ्रष्टाचार से कोई फर्क नहीं पड़ता और जो अपनी विलासिता से खुश हैं, धूल में मिला दिया है। अब वे अपने लिए 70 लाख की BMW कारें खरीद रहे हैं!"

इधर, कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने एक्स पर लिखा, "लोकपाल अपने लिए ₹5 करोड़ की 7 लग्जरी BMW कारें खरीदना चाहता है। यह वही संस्था है जिसे तथाकथित 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन के बाद भ्रष्टाचार से लड़ना था। यह आंदोलन आरएसएस द्वारा समर्थित था और केवल कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए बनाया गया था।"

कांग्रेस नेता सरल पटेल ने संस्था के कामकाज को चुनौती देते हुए कहा, "भारत का लोकपाल 5 करोड़ रुपये की 7 लग्जरी BMW कारें खरीद रहा है। क्या इस लोकपाल ने पिछले 11 साल में एक भी मामले पर कार्रवाई की है?"

ऐशोआराम में डूबा लोकपाल- टीएमसी
वहीं टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने तीखा हमला करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, "लोकपाल को भ्रष्टाचार की जांच करनी चाहिए, लेकिन वह खुद ऐशोआराम में डूबा है। यह बेहद खराब संदेश है। याद रखिए, लोकपाल के चेयरमैन वही जस्टिस ए.एम. खानविलकर हैं जिन्होंने सेवानिवृत्ति से पहले PMLA मामले में ED को असीमित शक्तियां दी थीं"




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed