फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition says in loksabha, Government making Assam the new Kashmir

लोकसभा: विपक्ष बोला- असम को नया कश्मीर बना रही सरकार, केंद्र ने कहा- हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ

Fri, 13 Dec 2019 03:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 13 Dec 2019 03:54 AM IST
सार

  • असम में हिंसा पर लोकसभा में सरकार-विपक्ष में वार पलटवार
  • असम को नया कश्मीर बना रही है सरकार: विपक्ष
  • पूर्वोत्तर में हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ: सरकार

विज्ञापन
Opposition says in loksabha, Government making Assam the new Kashmir
लोकसभा की कार्यवाही - फोटो : ANI

विस्तार

नागरिकता संशोधन बिल पर असम और पूर्वोत्तर की राज्यों में भड़की हिंसा पर लोकसभा में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी तकरार हुई। विपक्ष ने सरकार पर असम और पूर्वोत्तर के राज्यों को कश्मीर बनाने और पड़ोसी देशों से संबंध खराब करने का आरोप लगाया। जवाब में सरकार ने आरोप लगाया कि असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में भड़की हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ है। तनातनी के बीच कांग्रेस, एनसीपी, डीएमकेऔर वाम दलों ने वॉकआउट किया।

विज्ञापन


शून्यकाल में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि नागरिकता बिल के कारण पूर्वोत्तर के राज्यों खासतौर पर असम में जनजीवन ठप है। वहां लगातार हिंसा हो रही है। सरकार ने जिस प्रकार कश्मीर को अशांत किया, उसी प्रकार असम को भी करने जा रही है।
विज्ञापन


अधीर ने कहा कि सरकार असम को नया कश्मीर बनाने पर तुली है। उन्होंने कहा कि इसका प्रतिकूल असर अब पड़ोसी देशों से द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ रहा है। बांग्लादेश ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यह स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने असम और पूर्वोत्तर में जारी हिंसा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। जोशी ने कहा कि कांग्रेस लोगों में बिल के प्रति भ्रम फैला कर हिंसा का वातावरण बना रही है। असम में जो कुछ हो रहा है, उसमें सीधे सीधे कांग्रेस का हाथ है।


भाजपा के निशिकांत दुबे ने कहा कि पूर्वोत्तर में ईसाईयों की संख्या बढ़ाने में भी कांग्रेस ने योगदान दिया। तत्कालीन पीएम राजीव गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत में आमंत्रित किया। इससे पूर्वोत्तर में ईसाईयों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed