फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition's frustration has reached new levels: BJP after Raut calls PM Modi 'aghori'

'नए स्तर पर पहुंच गई विपक्ष की हताशा': राउत के बयान पर भड़की भाजपा, कहा- PM ही नहीं, गुजरात का भी अपमान किया

Sat, 13 Jun 2026 04:15 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 Jun 2026 04:15 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत की कथित अपमाननजक टिप्पणी का भाजपा ने विरोध किया। सत्तारूढ़ पार्टी ने इसे विपक्ष की हताशा बताया और गुजरात के अपमान का आरोप लगाया। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Opposition's frustration has reached new levels: BJP after Raut calls PM Modi 'aghori'
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता संजय राउत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अघोरी' कहे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने कहा कि विपक्ष की हताशा अब नए स्तर पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


संजय राउत के बयान पर भाजपा ने क्या कहा?
सत्तारूढ़ पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि संजय राउत ने केवल पीएम मोदी का ही नहीं, बल्कि गुजरात का भी अपमान किया है। भाजपा के अनुसार, 'संजय राउत ने यह कहकर गुजरात का अपमान किया कि प्रधानमंत्री 'औरंगजेब की धरती' से आते हैं।'
विज्ञापन


पीएम मोदी पर संजय राउत ने क्या टिप्पणी की थी?
राउत ने पुणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि उन्होंने राजनीति में मोदी जैसा 'अघोरी' और क्रूर व्यक्ति पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा व्यक्तित्व डर पैदा करता है। राउत ने यह भी कहा कि मोदी उसी मिट्टी से आते हैं, जहां औरंगजेब का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि ये बयान दिखाते हैं कि विपक्ष की हताशा अब 'नए स्तर' पर पहुंच गई है और वह अब केवल पीएम मोदी ही नहीं, बल्कि गुजरात को भी निशाना बना रहा है।

पूनावाला ने एक वीडियो बयान में कहा, 'वे (विपक्ष) हताशा की नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। अब वे सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और एक सांविधानिक पद का अपमान नहीं कर रहे, बल्कि पूरे गुजरात राज्य का भी अपमान कर रहे हैं।' 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल पहले भी मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं और राजनीतिक निराशा के कारण आज भी ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी सारी सीमाएं पार कर चुके हैं। (कांग्रेस नेता) राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। वह प्रधानमंत्री के खिलाफ 150 से अधिक अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं। 

उन्होंने आगे कहा, 'अब कांग्रेस के सहयोगी संजय राउत ने भी प्रधानमंत्री के खिलाफ बेहद अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने इससे भी आगे बढ़कर गुजरात को औरंगजेब की धरती बताया है। यह उनकी सोच को दर्शाता है।' 

पूनावाला ने कहा कि विपक्षी नेता अपमानजनक भाषा का सहारा इसलिए लेते हैं, क्योंकि उनके पास प्रधानमंत्री की आलोचना करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। वे लगातार ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि उनके पास प्रधानमंत्री की आलोचना के लिए वास्तव में कुछ नहीं है। इसलिए वे बार-बार गाली-गलौज का सहारा लेते हैं। भारत की जनता उन्हें इसका जवाब फिर देगी। 

कांग्रेस डूबता जहाज नहीं: संजय राउत
वहीं, संजय राउत ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस कोई डूबता जहाज नहीं है। उन्होंने दोहराया कि अतीत में कांग्रेस छोड़कर अलग-अलग पार्टियां बनाने वाले नेताओं को फिर एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए।

उन्होंने वरिष्ठ नेता शरद पवार से इस दिशा में पहल करने की अपील की। राउत ने कहा कि भाजपा की 'विकृत' राजनीति का मुकाबला करने के लिए सभी को एक साथ आना होगा। राउत की यह टिप्पणी तब आई, जब एक दिन पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया था और कहा था कि कोई भी समझदार व्यक्ति उसमें सवार नहीं होगा।  

ये भी पढ़ें: केरल: 40 साल पुराने जमीन विवाद को सुलझाने की कोशिशें तेज, हाईकोर्ट के आदेश के बाद 16 जून तक समाधान की उम्मीद


पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा, 'अगर हम सच में भाजपा की विकृत राजनीति के खिलाफ लड़ना चाहते हैं तो सभी को एकजुट होना होगा। कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनना चाहिए। कांग्रेस छोड़कर गए सभी नेताओं को पहले साथ आना चाहिए। अगर वरिष्ठ नेता शरद पवार पहल करें तो यह संभव है। हम एक क्षेत्रीय पार्टी हैं और हम आपके साथ खड़े रहेंगे।' शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता ने कहा, 'आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस से डरते हैं। कांग्रेस कभी डूबता हुआ जहाज नहीं रही।'

भाजपा पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा, 'भाजपा ने वास्तव में जो काम किया है, उसका एक प्रतिशत भी दिखा दीजिए। वे न तो स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा थे और न ही संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में शामिल हुए थे। इन आंदोलनों के दौरान वे कहीं दिखाई नहीं दिए। ये कायर लोग हैं।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed