फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition raised slogan in RS- EVM ki ye sarkar nahi chalegi, nahi chalegi

EVM सरकार नहीं चलेगी... नारों से गूंजी राज्यसभा, नकवी बोले- जीते तो अच्छी, हारे तो बदल डालो

Wed, 05 Apr 2017 01:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार Updated Wed, 05 Apr 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
Opposition raised slogan in RS- EVM ki ye sarkar nahi chalegi, nahi chalegi
- फोटो : SELF

राज्यसभा में बुधवार को ईवीएम से छेड़छाड़ मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने सरकार पर ईवीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इस पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि बिहार और दिल्ली जीते तब ईवीएम अच्छी थी, अब बुरी हो गई‌। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी हार स्वीकार्य करनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष जनादेश का अपमान कर रहा है। इस बीच जोरदार हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही साढ़े 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सबसे पहले ईवीएम छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया था। मायावती के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी उनके समर्थन में ईवीएम छेड़छाड़ मुद्दे पर साथ दिया। अखिलेश यादव ने कहा था कि यदि ईवीएम में खराबी है तो उसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


राज्यसभा में गुलाम नवी आजाद ने कहा कि- वैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए। ईवीएम से गड़बड़ी होती है। उन्होंने कहा कि ईवीएम से लोग बड़ी चालांकी से छेड़छाड़ कर सकते हैं। आजाद के अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने भी ईवीएम को बंद किए जाने की मांग की।


मायावती ने मध्य प्रदेश के भिंड में ईवीएम मशीन के मुद्दे को उठाया जिसके बाद कांग्रेस ने भी इसका समर्थन कर दिया। गौरतलब है कि बुधवार को राज्यसभा में जीएसटी बिल पेश होना है। इससे पहले सदन में जोर दार हंगामा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed