फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition protests like wrestling: BJP member in LS

सदन में हंगामा बंद कराने के लिए सांसद ने रखा कुश्ती का प्रस्ताव

Thu, 01 Dec 2016 08:32 PM IST
हिमांशु मिश्र/ नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/ नई दिल्ली Updated Thu, 01 Dec 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
Opposition protests like wrestling: BJP member in LS
सांसद वीरेंद्र सिंह - फोटो : file photo

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन से जारी हंगामे से आजिज भाजपा सांसद ने गुरूवार को लोकसभा में हल निकालने के लिए कुश्ती कराने का प्रस्ताव रखा। प्रश्नकाल के दौरान भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के इस आशय के प्रस्ताव से पूरा सदन हंसते हंसते लोटपोट हो गया।

विज्ञापन


दौरान सांसद ने अपने सहकर्मियों को कुश्ती का दांवपेंच सिखाने की भी इच्छा जाहिर कर डाली और दावा किया कि दुनिया का कोई सांसद उन्हें हरा नहीं सकता। जवाब में खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि इस समय सवाल खेलों में कुश्ती का है राजनीति में नहीं। 
विज्ञापन


दरअसल बीते दिनों की तरह ही प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सदस्य वेल में हंगामा कर रहे थे और इसी दौरान सांसदों-मंत्रियों के बीच सवाल-जवाब का दौर भी चल रहा है। इसी क्रम में पूरक प्रश्न पूछने की बारी वीरेंद्र की आई। सवाल पूछते पूछते सांसद अचानक नाराज हो गए। उन्हौंने कहा कि मैं पहलवान और किसान दोनों हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी खुद पर भरोसा है कि दुनिया का कोई सांसद उन्हें पहलवानी में नहीं हरा सकता। स्पीकर अगर इजाजत दें तो जो लोग हफ्ते भर से संसद नहीं चलने दे रहे मैं उन्हें इसी समय कुश्ती लड़ना सिखा दूं। सांसद ने लगे हाथ खेल मंत्री से अंतर संसदीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयेजन कराने की भी अपील की। सांसद ने कहा कि इससे हल्ला करने वालों को भी पता चल जाएगा।


जवाब में खेल मंत्री विजय गोयल भी चुटकी लेने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि यह सवाल खेलों में कुश्ती का है, राजनीति में कुश्ती का नहीं। गौरतलब है कि इससे पूर्व इसी सांसद ने कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर सियासी भूचाल खड़ा कर दिया था। तब सरकार को टिप्पणी पर खेद जताना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed