फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition politics heats up Congress attacks Mamta; BJPs taunt -Wrestling in Bengal, friendship in Patna

Politics: विपक्षी राजनीति गरमाई, कांग्रेस ने ममता पर बोला हमला; BJP का तंज- बंगाल में कुश्ती पटना में दोस्ती

Sat, 24 Jun 2023 11:18 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 24 Jun 2023 11:18 PM IST
सार

Politics: बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को साफ कर दिया है कि बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस और लेफ्ट मिल कर तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ लड़ेंगे।

विज्ञापन
Opposition politics heats up Congress attacks Mamta; BJPs taunt -Wrestling in Bengal, friendship in Patna
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पटना में विपक्षी एकता की बैठक को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि बंगाल प्रदेश कांग्रेस ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को साफ कर दिया है कि बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस और लेफ्ट मिल कर तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि ममता को समझ आ गया है कि राजनीति किधर जा रही है। इसलिए वे राहुल गांधी को मनाने पटना गई थीं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने पटना में ममता बनर्जी, लेफ्ट और कांग्रेस द्वारा मंच साझा करने पर तंज कसते हुए कहा कि, प्रदेश में कुश्ती और पटना में दोस्ती की जा रही है। अधीर रंजन की इस बयान के बाद दीदी माना जा रहा है कि अब विपक्षी एकता का क्या होगा। क्योंकि दीदी हर बार यह कहती हैं कि जो जहां मजबूत होगा, वहाँ उसे समर्थन किया जाएगा। बंगाल में विपक्षी एकता को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

विज्ञापन

सड़ी हुई कांग्रेस अब ममता को भाने लगी
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और लेफ्ट बंगाल में तृणमूल के खिलाफ लड़ेंगे। चोर और अपराधी की हम कोई बात नहीं सुनना चाहते। ममता बनर्जी अब एक वर्चुअल मुख्यमंत्री हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री खोकाबाबू हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कांग्रेस ममता को सड़ी हुई लगती थी। अब समझ आने लगा है कि भविष्य कांग्रेस का है। इसलिए अभी से उन्होंने कांग्रेस को मनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल कांग्रेस ममता के नतृत्व में नहीं चलेगी
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, राष्ट्रीय स्तर पर कुछ भी हो लेकिन बंगाल में कांग्रेस कभी भी ममता के नेतृत्व में नहीं चलेगी। उन्होंने कहा, बंगाल में लेफ्ट और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस भाजपा को हराने के लिए लड़ रही है। राहुल गांधी ने भारत यात्रा करके दिखा दिया है कि कांग्रेस क्या कर सकती है।
 

विज्ञापन

बंगाल में कुश्ती, पटना में दोस्ती: शुभेंदु अधिकारी
पटना में विपक्षी एकता की बैठक में कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी के नेताओं के साथ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा मंच साझा करने पर बंगाल भाजना ने तंज कसा है। बंगाल के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकार ने इस पर चुटकी लेते हुए, तंज कसा। उन्होंने कहा, बंगाल में कुश्ती चल रही है और पटना में दोस्ती की जा रही है। यहां कार्यकर्ता खून बहा रहे हैं, जबकि पटना में नेता आपस में दोस्ती कर रहे हैं। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, पश्चिम बंगाल में (कांग्रेस + सीपीएम) तृणमूल की बी टीम है। वहीं, दिल्ली में (तृणमूल+सीपीएम) कांग्रेस की बी टीम है। जबकि केरल में कांग्रेस बनाम सीपीएम की लड़ाई है। कहा, जनता सब समझती है। शुभेंदु ने कहा, बंगाल में केवल भाजपा ही एक मात्र जनता की हितैषी पार्टी है, जो तीनों से लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed